नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी करीब एक साल बाद बुधवार को शुरु हो रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मध्यप्रदेश के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे। शमी को कल से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। बंगाल की टीम इंदौर में मध्य प्रदेश से भिड़ेगी।
अगर वह बुधवार से शुरू होने वाले रणजी मैच के बाद और अधिक घरेलू मैच खेलते है तो उन्हें 23 नवंबर से शुरू होने वाली 20 ओवर की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकेंगे, जोकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी से एक दिन पहले शुरु हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि शमी आगामी चार दिवसीय मैच में अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो उन्हें भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता हैं।
