मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावों के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए विधान परिषद के सदस्य रंजीत मोहिते पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने पाटिल को सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।भाजपा की महाराष्ट्र इकाई द्वारा सोमवार को जारी पत्र में कहा गया, ‘‘आप भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। आपके खिलाफ अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए हैं।’’ कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में भाजपा ने विधान परिषद सदस्य पर चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व वाले प्रचार अभियानों में शामिल न होने का आरोप लगाया है।
Trending
- Qaumi Patrika, Tuesday, 24th June 2025
- Qaumi Patrika, Monday, 23rd June 2025
- Qaumi Patrika, Sunday , 22nd June 2025
- दिल्ली बनी खुफिया मिशनों की चर्चा का केंद्र
- शुभमन गिल पर मंडरा रहा ICC के बैन का खतरा! इस नियम के उल्लंघन पर छिड़ा विवाद, जानिए
- International Yoga Day 2025: रक्षा मंत्री ने सेना के जवानों के साथ मिलकर दिया एकता का संदेश, कहा- ‘समाज और विचार के स्तर पर भी करें योग’
- Sonia Gandhi On Iran-Israel War: ‘ईरान भारत का पुराना सहयोगी, वहीं इजरायल…’, मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर सोनिया गांधी का सामने आया रिएक्शन
- राहुल गांधी ने ‘मेक इन इंडिया’ पर उठाए सवाल, कहा- नए विचारों के बिना प्रधानमंत्री ने ‘सरेंडर’ कर दिया