मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावों के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए विधान परिषद के सदस्य रंजीत मोहिते पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने पाटिल को सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।भाजपा की महाराष्ट्र इकाई द्वारा सोमवार को जारी पत्र में कहा गया, ‘‘आप भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। आपके खिलाफ अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए हैं।’’ कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में भाजपा ने विधान परिषद सदस्य पर चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व वाले प्रचार अभियानों में शामिल न होने का आरोप लगाया है।
Trending
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद

