उत्तराखंड के तीर्थ स्थल हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार सुबह 7 बजे से ऋषिकुल मैदान में शुरू हो गई है। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तीर्थयात्री लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपने पंजीकरण की प्रतीक्षा करते नजर आए। ऋषिकुल मैदान में स्थापित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं। इनमें से 18 काउंटर सामान्य पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि विशेष रूप से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और विदेशी पर्यटकों के लिए अलग काउंटर खोला गया है। इस व्यवस्था से सभी श्रेणियों के तीर्थयात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, “20 काउंटरों वाला पंजीकरण केंद्र स्थापित किया गया है, जिसमें तीन काउंटर विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और विदेशी पर्यटकों के लिए नामित हैं। हमारा उद्देश्य सभी तीर्थयात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है। पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026
- ड्रग माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमित शाह ने पुलिस बलों से किया एकजुट होकर काम करने का आह्वान

