नई दिल्ली : ” विकसित भारत 2047 ” के लिए इंटरनेशनल बिजनेस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईबीसीसीआई) द्वारा 14 नवंबर को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द अशोक होटल में महिला उद्यमिता एवं स्टार्टअप’ विषय पर ‘इंडिया ग्लोबल पार्टनरशिप’ ( ग्लोबल सम्मिट) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आयोजन आईबीसीसीआई के अध्यक्ष मनोज शर्मा व उनकी टीम के संयोजन में हुआ
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में भारत के अलावा ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फिजी, मंगोलिया, सूरीनाम और गुयाना सहित विभिन्न देशों के राजदूत व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर आईबीसीसीआई की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य रश्मि सिंह ( आई ए एस) , कपिल अग्रवाल , राजकुमार अग्रवाल , आचार्य सत्य नारायण स्वामी , , वी रामास्वामी , डॉ शुभम सोनी व राजीव मलिक सहित काफी संख्या में अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे ।
ग्लोबल सम्मिट में मौजूद देश विदेश के उच्चाधिकारियों और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरगामी विजन ” विकसित भारत 2047 ” के संकल्प को साकार करने में महिला नेतृत्व वाले उद्यमों, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी।
आईबीसीसीआई कि पहल पर बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत अब केवल एक विशाल उपभोक्ता बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार, निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। आईबीसीसीआई जैसे मंच भारतीय उद्यमों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच सार्थक सेतु स्थापित करने में अह्म भूमिका निभा सकते है । मोदी जी के विकसित भारत 2047 के विजन का लक्ष्य केवल आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आत्मनिर्भरता, समान अवसर, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी समाहित है।
इस अवसर पर इंटरनेशनल बिजनेस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईबीसीसीआई) के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047′ की ओर भारत की यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी, नेतृत्व और योगदान की आवश्यकता है। विशेष रूप से महिलाएँ, आर्थिक विकास में केवल भागीदार ही नहीं हैं बल्कि वे उद्यमिता, नवाचार, निवेश, रोजगार सृजन और राष्ट्र-निर्माण की एक सशक्त प्रेरक शक्ति हैं।
आईबीसीसीआई का मानना है कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण न केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह समावेशी और सतत आर्थिक विकास के लिए एक अनिवार्य आधार भी है। एक विकसित भारत का लक्ष्य तब तक हासिल नहीं किया जा सकता, जब तक कि महिलाओं को व्यापार, उद्योग, वाणिज्य, तकनीक और नेतृत्व के क्षेत्रों में पूरी तरह और बराबरी से हिस्सा लेने के योग्य न बनाया जाए। इस कार्यक्रम के ज़रिए, हमारी कोशिश सिर्फ बातचीत तक सीमित न रहकर, सहयोग के लिए व्यावहारिक रास्ते तैयार करने की है।
मनोज शर्मा ने यह भी बताया कि IBCCI, के पास लगभग 96,000 कॉर्पोरेट सदस्यों का एक वैश्विक नेटवर्क है, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समुदायों के बीच सेतु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य इस मंच का उपयोग व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, व्यापार और निवेश को सुगम बनाने, तथा सतत आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए करना है।
Trending
- विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों व वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका : राज्यपाल
- Qaumi Patrika Hindi, 16 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 15 Nov 2026
- IND vs PAK Final: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी, आर्यवीर और अर्जुन पर रहेंगी नजरें
- Bareilly News: छठ पर बरेली के यात्रियों को रेलवे की सौगात, दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- 22 लाख फर्जी Gmail ID का सनसनीखेज खुलासा : पाकिस्तान-बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क, अयोध्या, काशी और मथुरा उड़ाने की धमकियों के पीछे बड़ा साइबर कनेक्शन
- राष्ट्रीय खेल अवार्ड में चमका यूपी का नाम : राष्ट्रपति मुर्मु से प्रियंका गोस्वामी और अखिल श्योराण को सम्मान मिलने पर CM योगी ने दी बधाई
- बाल दिवस 2026 : नेहरू जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली- हमले उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण

