पश्चिम बंगाल में अपनी तीन चुनावी रैलियों में से पहली रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण दो घंटे की देरी के बाद हल्दिया पहुंचे। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण हल्दिया स्थित हेलीपैड कीचड़ से भर गया, जिससे मोदी के आगमन में देरी हुई। मौसम विभाग ने शाम तक मौसम में सुधार होने की संभावना जताई है।राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अनुसार, इस देरी का असर आसनसोल और सूरी में प्रधानमंत्री की अन्य दो रैलियों के कार्यक्रम पर भी पड़ने की संभावना है। हल्दिया, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है और यह पूर्वी मेदिनीपुर जिले में उन क्षेत्रों में शामिल है जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे मजबूत स्थिति में है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

