उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र को प्रभावी और जवाबदेह बनाने में समिति प्रणाली की निर्णायक भूमिका होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समितियों को सशक्त किए बिना लोकतांत्रिक व्यवस्था अधूरी रह जाती है।जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में मंगलवार को महाना ने कहा कि विधानसभा समितियां मिनी सदन के रूप में कार्य करती हैं, जहां विषयों पर विस्तृत और गहन चर्चा संभव होती है। इससे निर्णय अधिक व्यावहारिक और जनहितकारी बनते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वायदों को धरातल पर उतारने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने में समितियां अहम भूमिका निभाती हैं। यदि उनकी सिफारिशों पर समयबद्ध और गंभीरता से अमल किया जाए, तो शासन व्यवस्था में व्यापक सुधार संभव है।
Keep Reading
Add A Comment

