श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आज सीईओ के नाम की घोषणा हो सकती है। श्री राम जन्मभूमि परिसर में सर्च कमेटी की बैठक के बाद सीईओ चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देवगिरी, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन व महंत दिनेंद्र दास को सौंप दी। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर दो सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में सीईओ के नाम पर अंतिम निर्णय होने की संभावना है।इसके पूर्व मंगलवार को सीईओ के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद और संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच पूरे दिन बैठकों का दौर रहा। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के प्रवास स्थल वैदेही भवन में विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा और वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र ने गोपनीय बैठक की। बताया जा रहा है कि यहां चयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया है।
Keep Reading
Add A Comment

