केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें देश में संभावित बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। सरकार के आपदा प्रबंधन के लिए अपनाए गए सक्रिय और निर्णायक ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ दृष्टिकोण की दिशा में यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। गृह मंत्रालय ने हाल के वर्षों में देश में आपदा प्रबंधन ढांचे को काफी मजबूत किया है। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, एनडीआरएफ को सुदृढ़ बनाना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान शून्य जनहानि के दृष्टिकोण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। यह उच्च-स्तरीय समीक्षा सरकार की सक्रिय शासन, नागरिक-केंद्रित आपदा प्रबंधन और आपदा-रोधी भारत के निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Keep Reading
Add A Comment

