समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की तेरहवीं सोमवार को विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। दरअसल, प्रतीक यादव का निधन 13 मई को हुआ था। वे अपने आवास पर मृत पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने फेफड़ों की बीमारी को मृत्यु का कारण बताया था। अगले दिन भैंसाकुंड श्मशान में उनकी अंत्येष्टि की गई थी। तेरहवीं के मौके पर विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पूरा यादव परिवार एकत्र हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, भाई धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव शामिल रहे।
Keep Reading
Add A Comment

