राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गये हैं। दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली सिटी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने मंगलवार से इसकी कीमत दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है। दिल्ली में अब एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये हो गयी है। पहले इसकी कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दूसरे शहरों में भी सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गयी है। सीएनजी की कीमतों में इस महीने यह तीसरी बढ़ोतरी है।इससे पहले 15 मई और 23 मई को भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम दो-दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाये थे। इस प्रकार तीन बार में इसके दाम छह रुपये बढ़ गये हैं।
Keep Reading
Add A Comment

