वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते के सोमवार से लागू होने को दोनों देशों के संबंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत बताया। गोयल ने सोशल मीडिया पर कहा, आज से भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) लागू हो रहा है, और मैं इस बारे में लिख रहा हूँ कि यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को कैसे और मजबूत करेगा।”वाणिज्य मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भारत की वैश्विक व्यापार साझेदारी को विस्तार देने के दृष्टिकोण से प्रेरित यह समझौता नए बाजार खोलकर, निर्यात बढ़ाकर, निवेश आकर्षित करके और रोजगार सृजन में तेजी लाकर भारत के छात्रों, कारीगरों, महिलाओं, किसानों, मछुआरों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को महत्वपूर्ण रूप से लाभ पहुंचाएगा।”
Keep Reading
Add A Comment

