क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद चीन की बेचैनी बढ़ गई है और उसने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छोटे गुट के जरिए टकराव न पैदा किया जाएभारत की राजधानी नई दिल्ली में भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के समूह क्वॉड (क्वाड्रिलेटरल सेक्युरिटी डायलॉग) के विदेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हो गई। समूह देशों ने बैठक में होर्मुज संकट और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा के साथ आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जाहिर की। सदस्य देशों ने अपने साझा बयान में ‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’ पर प्रतिबद्धता जताते हुए इस क्षेत्र में समुद्री गतिविविधयों की निगरानी के लिए तकनीक और क्षमताएं साझा करने की शानदार पहल की है। इसे इंडो-पैसिफिक मैरिटाइम सर्विसलांस कोऑपरेशन इनिशिएटिव नाम दिया है।