नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। हरियाणा ने सर्वाधिक 28 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। इनमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। उनके शानदार खेल के सामने अन्य राज्यों के खिलाड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद पीछे रह गए। महाराष्ट्र ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाब के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।
Keep Reading
Add A Comment

