राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित एक भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में देश की विभिन्न जानी-मानी हस्तियों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया। कला, सिनेमा, पत्रकारिता और न्याय के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाली विभूतियों को राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान मिला।सिनेमा और संगीत की दुनिया में दशकों तक राज करने वाले दो बड़े नामों को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से नवाजा। मलयालम सिनेमा के दिग्गज और वरिष्ठ अभिनेता ममूटी को कला के क्षेत्र में उनके बेमिसाल योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। वहीं, अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों को जीतने वाली देश की सुप्रसिद्ध पाशर्व गायिका अलका याग्निक को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से अलंकृत किया।
Keep Reading
Add A Comment

