उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार सुबह जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
Keep Reading
Add A Comment

