दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार सुबह अचानक खराबी आ गई। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद विमान को वापस गोवा लौटना पड़ा। इसके बाद विमान की मनोहर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 229 यात्री सवार थे।
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान ने सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक इंजन में खराबी की बात सामने आई, जिसके बाद विमान को वापस गोवा लाने का फैसला किया गया।

