: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र की रिटेंशन प्रक्रिया से पहले क्रिकेट गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई और आईपीएल प्रबंधन की तरफ से मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एक बड़े खिलाड़ी ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इस ट्रेड के तहत मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया है, जबकि इसके बदले में घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे।
पंजाब किंग्स ने बढ़ाई हार्दिक पांड्या की सैलरी
आईपीएल के इस बड़े खिलाड़ी अदला-बदली (Direct Swap) को लेकर सामने आई जानकारियों के मुताबिक, पंजाब किंग्स ने इस ट्रेड के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की सैलरी में भी इजाफा किया है। पूर्व में मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी से हार्दिक को 16.35 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन अब पंजाब की टीम ने उनकी सैलरी को और बढ़ाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा है।

