देशभर में भाई दूज का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस पार्टी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम दिग्गजों ने देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया शुभकामना संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर मैं सभी की प्रसन्नता और संपन्नता की कामना करता हूँ।” प्रधानमंत्री के इस संदेश के साथ ही दुनियाभर में पर्व का उल्लास और बढ़ गया है।

