दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बम होने की धमकी मिली। इस सूचना से संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक परिसर में बम रखे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, दोपहर करीब 1:10 बजे बैंक परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंची टीमों ने करीब डेढ़ घंटे तक पूरे परिसर की सघन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में सूचना को फर्जी घोषित कर दिया गया।
बम की धमकी के बाद तलाशी अभियान
बम की धमकी मिलने के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम भी बैंक पहुंच गई।

