भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवानों के साथ दीपावली मनाने की परंपरा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लंबे समय से दिवाली के अवसर पर देश के जवानों के बीच पहुंचते हैं और उनके साथ त्योहार मनाते हैं।

