घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 492.71 अंक उछलकर 72,213.89 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 141.95 अंक चढ़कर 21,789.15 अंक पर रहा।सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में करीब चार प्रतिशत का उछाल आया। विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में भी तेजी आई।महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
Trending
- आईआईटी खड़गपुर के समारोह में बोले पीएम मोदी, ‘तब आजादी का सपना था, आज फ्यूचर बनाने का अवसर’
- CM Yogi Mother Death: मंत्रोच्चारण के साथ दी जा रही अंतिम विदाई, पंचत्तव में हुईं विलीन
- Amritsar: दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पहुंचे सांसद अमृतपाल सिंह, कोर्ट से मिली 3 घंटे की अनुमति
- BYD ने लॉन्च की गजब के फीचर्स वाली दमदार SUV, जानें कीमत और खासियत
- Bihar Ganga Bridges: नीतीश सेतु के बाद गंगा नदी पर बन रहे चार नए पुल अगले वर्ष होंगे तैयार, पटना में पथ निर्माण विभाग ने तय की नई समय-सीमा
- Qaumi Patrika Hindi, 21 November 2026
- MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- PM मोदी ने पंकज चौधरी को जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, योगी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

