दिल्ली, 23 अप्रैल 2024: एक बेहतरीन सफर को शुरू करते हुए, कलर्स ने दिल्ली के बीचों-बीच अभूतपूर्व और अपनी तरह के पहले आकर्षक 4डी मंदिर का अनावरण किया। आर्किटेक्चर का यह चमत्कार 12 फीट ऊंचा था, जिसने भक्तों को बिल्कुल अनन्य तरीके से ‘लक्ष्मी-नारायण’ का दर्शन पाने का असाधारण अवसर दिया। इस दिव्य जोड़े, भगवान नारायण और देवी लक्ष्मी की प्रभावशाली उपस्थिति में डूबकर, सभी दर्शनार्थियों को अद्भुत अनुभव मिला। यह इंटरैक्टिव मंदिर लाजपत नगर, बिड़ला मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित किया गया था, जहां हनुमान जयंती पर सबसे अधिक श्रद्धालु आते हैं। ‘हर घर में हैं लक्ष्मी नारायण’ के विश्वास को कायम रखते हुए, कलर्स की पौराणिक महागाथा ‘लक्ष्मी नारायण’ का प्रीमियर 22 अप्रैल को हुआ। हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:00 बजे प्रसारित होने वाली, यह गाथा सुख, सामर्थ्य और संतुलन के भाव को गहराई से उजागर करते हुए, दर्शकों को अपने जीवन में विपुलता और संतुलन को अपनाने की राह दिखाती है। यह शो ब्रह्मांड की रक्षा करने वाले आदर्श जोड़े लक्ष्मी और नारायण को सम्मान अर्पित करता है, जो अपनी दिलचस्प कहानियों से हम सभी को अपनी समकालीन चुनौतियों का सामना करने और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। भव्य सेट और अनूठे वीएफएक्स से सजे, इस शो में श्रीकांत द्विवेदी और शिव्या पठानिया क्रमशः भगवान नारायण और देवी लक्ष्मी की भूमिका में हैं। तरुण खन्ना इस महागाथा में इंद्र की भूमिका दोहराते नज़र आएंगे।
Trending
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
- UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान

