लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 अब कुछ ही महीने में होने वाला है. इस बीच सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सभी सांसदों का टिकट काटने जा रही है, सिवाय एक सांसद को छोड़कर.
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उप्र
में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं. इसीलिए भाजपा उप्र में, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनके वर्तमान सांसदों ने अपनी जेबें भरने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है. इसी वजह से जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के ख़िलाफ़ बहुत गुस्सा है. इन विपरीत हालातों को देखते हुए भाजपा में नये प्रत्याशियों की खोज जारी है लेकिन कोई भी हारने के लिए नहीं लड़ना चाहता है, इसी कारण भाजपा की तरफ़ से एक भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आ पा रहा है.सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा. उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहां से बनेगा. भाजपा के टिकट काटने से पहले जनता ने ही उनका नाम काट दिया है. इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाइयों को दाख़िला नहीं मिलेगा. उप्र की जनता इस बार जुमलेबाजों को नहीं, सच्चा और अच्छा काम करनेवालों को चुनेगी. अब PDA की एकता जागी, छोड़ के यूपी बीजेपी भागी!
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026


