गाजा शहर में शिफा चिकित्सा परिसर में हुए इजरायली हमले में लगभग 250 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।यह जानकारी हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने मंगलवार को दी। इसने कहा कि इजरायली सैनिकों ने अपने छापे के दौरान मरीजों, विस्थापित लोगों और नागरिकों पर गोलियां, गोले और मिसाइलें दागीं, जिसके परिणामस्वरूप 250 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बयान में मरने वालों की सही संख्या नहीं बताई गई है। बयान में कहा गया है कि छापेमारी में हथियारों, पुलिस कुत्तों, दर्जनों टैंकों, ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से लैस सैकड़ों इजरायली सैनिक शामिल थे। कार्यालय ने इस घटना के लिए इजरायल और अमेरिका को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया और इस घटना को उसने “नरसंहार” कहा है। कार्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय और संयुक्त राष्ट्र संगठनों से गाजा पर आक्रामकता को रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने का आह्वान किया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

