Author: admin
नई दिल्ली, 19 जून 2025: इस बार दिल्ली की फिज़ाओं में सिर्फ़ राजनीति नहीं, खुफिया मिशनों की सनसनी भी तैर रही है! जब स्पेशल ऑप्स 2 की ताक़तवर टीम राजधानी पहुंची, तो हर कोने में साज़िश, सस्पेंस और सच्चाई की झलक दिखाई दी – एक ऐसा दिन जो शो की ही तरह रहस्यमयी, रोमांचक और विचारोत्तेजक था। ~ फ्राइडे स्टोरीटेलर्स द्वारा निर्मित और नीरज पांडे द्वारा रचित स्पेशल ऑप्स 2, 11 जुलाई 2025 से जियोहॉटस्टार पर, मॉडर्न जासूसी की नई परिभाषा लेकर आ रहा है ~ स्पेशल ऑप्स 2 की कहानी में अहम भूमिका निभाने वाली दिल्ली ने इस दिन…
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में चल रहे पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए तारीफ बटोर रहे हैं, लेकिन एक छोटी सी गलती ने उन्हें विवादों में ला खड़ा किया है। इस बार सुर्खियों में उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनके काले मोजे हैं। दरअसल, गिल ने मैच के पहले दिन काले रंग के मोजे पहनकर बल्लेबाजी की, जो ICC के ड्रेस कोड नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए ड्रेस कोड को लेकर ICC के कड़े नियम हैं। इन नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों को केवल सफेद, क्रीम…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऊधमपुर में सेना के जवानों के साथ योग किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा, “सीमा पार से भारत के खिलाफ केवल पहलगाम में आतंकी हमला नहीं हुआ, बल्कि भारत की सामाजिक और सांप्रदायिक एकता को भी निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने न केवल उनके मंसूबों को विफल किया, बल्कि ऐसी जवाबी कार्रवाई की कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। ऑपरेशन सिंदूर को अल्पविराम दिया गया है, लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है।”
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव पर एक अंग्रेजी समाचार पत्र में लेख लिखा है। उन्होंने अपने लेख में कहा कि ईरान भारत का लंबे समय से मित्र रहा है और दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। ईरान ने कई महत्वपूर्ण मौकों पर, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर, भारत का साथ दिया है। उदाहरण के लिए, 1994 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में कश्मीर पर भारत की आलोचना करने वाले प्रस्ताव को रोकने में ईरान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस लेख को कांग्रेस अध्यक्ष…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में विनिर्माण रिकॉर्ड निचले स्तर पर है और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को सिर्फ ‘असेंबल’ और आयात किया जा रहा है। उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संदर्भ में नए विचारों के बिना ‘सरेंडर’ (समर्पण) कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिल्ली के नेहरू प्लेस में लैपटॉप और मोबाइल की एक दुकान का दौरा किया। इसका वीडियो उन्होंने यूट्यूब और एक्स पर साझा किया। राहुल गांधी ने कहा कि “मेक इन इंडिया” ने फैक्ट्री क्रांति का वादा किया था, तो फिर विनिर्माण…
। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया में क्रू रोस्टरिंग और शेड्यूलिंग में हुई गंभीर अनियमितताओं के चलते सख्त रुख अपनाया है। DGCA ने एयर इंडिया को तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी सभी ऑपरेशनल जिम्मेदारियों से मुक्त करने का निर्देश जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, ये अधिकारी परिचालन में हुई चूकों के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं और अब इन्हें क्रू प्रबंधन से संबंधित किसी भी कार्य से अलग रखा जाएगा।DGCA ने एयरलाइन को यह भी आदेश दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू की जाए और इसकी पूरी जानकारी 10 दिनों…
एअर इंडिया (Air India) ने रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित आठ उड़ान शुक्रवार को रद्द कर दीं। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए उसकी टीम वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा लौटाने या पूरक व्यवस्था की पेशकश भी की है। जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है, उनमें दुबई से चेन्नई के लिए एआई906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए एआई308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए एआई309 और दुबई से हैदराबाद…
