Author: admin

 आम आदमी को मदर डेयरी बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने दूध की कीमत में इजाफा कर दिया है। अब ग्राहकों को 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मौजूदा रेट से एक्स्ट्रा देना होगा। ये रेट आज यानी की बुधवार 30 अप्रैल से लागू हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के सभी राज्यों के लिए दूध की नई कीमतें प्रभावी होंगे।कंपनी के अनुसार, दूध की कीमतें इसलिए बढ़ाई गईं क्योंकि किसानों से दूध खरीदने की लागत में 4 से 5 रुपये की वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण देशभर में गर्मी का मौसम जल्दी शुरू होना और कई राज्यों…

Read More

 पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश में हुस्सा है और हर कोई आतंकीयो से बदले की मांग हो रही है वही हमले के दौरान मौजूद चश्मदीदों द्वारा बनाये गए वीडियो और उनक साथ हुए इस वाकिये के बारे में नए नए खुलासे कर रहे हैं। कश्मीर से लौटे महाराष्ट्र के जालना शहर के एक युवक ने दावा किया है कि पहलगाम आतंकी मामले के एक संदिग्ध हमलावर ने आतंकवादी हमले से एक दिन पहले उससे बात की थी। आदर्श राउत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 21 अप्रैल को बैसरन घाटी में ‘फूड स्टॉल’ पर एक व्यक्ति के…

Read More

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसीबी ने एक बयान में कहा कि यह घोटाला करीब 2,000 करोड़ रुपये का है और इसमें अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर ठेके दिए गए थे। बयान के अनुसार, कथित तौर पर प्रत्येक कक्षा का निर्माण 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से लगभग पांच गुना अधिक है। बयान के मुताबिक, यह कार्य…

Read More

भारत की सोने की मांग इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 118.1 टन रह गई, जबकि बढ़ती कीमतों के कारण इसका मूल्य 22 प्रतिशत बढ़कर 94,030 करोड़ रुपये हो गया। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के बुधवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 2025 तक भारत की सोने की मांग 700-800 टन के बीच रह सकती है। वर्ष 2025 के आरंभ से सोने की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं, जो 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की सीमा पर पहुंच गई जिससे उपभोक्ता के खरीद के तरीके में बदलाव आया है। डब्ल्यूजीसी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सचिन…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई। इस बैठक में पहलगाम आतंकवादी हमले के संदर्भ में जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। सीसीएस की बैठक प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर हुई। इससे एक दिन पहले उन्होंने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत की प्रतिक्रिया का ”तरीका, लक्ष्य और समय” तय करने के लिए सशस्त्र बलों को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की गई थी।

Read More

हलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब रूस की यात्रा पर नहीं जाएंगे। पीएम मोदी 9 मई को मास्को के विजय दिवस पर आयोजीत कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वह रूस में होने वाली  विक्ट्री डे परेड में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन उनकी ये यात्रा स्थगित कर दी गयी है बता दें कि क्रेमलिन के प्रवक्त्ता Dmitry Peskov ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी भले ही उपस्थित नहीं होंगे, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व एक अलग राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के जरिए किया…

Read More

उच्चतम न्यायालय ने 1990 के हिरासत में मौत के मामले में दोषी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजीव भट्ट की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। इस मामले में भट्ट को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि मामले में जमानत या सजा के निलंबन संबंधी उनकी याचिका में कोई विशेष बात नहीं है। न्यायमूर्ति नाथ ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘‘हम संजीव भट्ट को जमानत देने के पक्ष में नहीं हैं। जमानत की अर्जी खारिज की जाती है। अपील की सुनवाई प्रभावित नहीं होगी। अपील की सुनवाई…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की एक पोस्ट पर उसे आड़े हाथ लिया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकट के समय ‘गायब’ नेता के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई है। भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कांग्रेस ने ‘सिर तन से जुदा’ वाली छवि का इस्तेमाल करके कोई संदेह नहीं छोड़ा है। यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है, यह मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बनाने और प्रधानमंत्री के खिलाफ परोक्ष तरीके से उकसावे वाला काम है।’’ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री…

Read More