नई दिल्ली। दिल्ली के 6 स्कूलों को शुक्रवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूलों के परिसरों की तलाशी प्रारंभ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है और इन धमकियों का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Author: admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘2001 के संसद हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उनका बलिदान हमेशा हमारे राष्ट्र को प्रेरित करेगा। हम उनके साहस और समर्पण के लिए सदा आभारी रहेंगे।’’प्रधानमंत्री ने संसद हमले की वर्षगांठ पर संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं। उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नेन्द्रा और पुन्नुर गांवों के जंगलों में सुबह उस समय मुठभेड़ हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ बंद हो जाने के बाद घटना स्थल से दो नक्सलियों के शव, एक राइफल, अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि अन्य विवरण की प्रतीक्षा है क्योंकि इलाके में तलाश अभियान अभी चल ही रही है। पुलिस…
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने डिंडीगुल जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई छह लोगों की मौत पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उनमें एक नाबालिग बच्ची भी है। दो मृतक थेनी जिले के रहने वाले थे। एक बयान में स्टालिन ने मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे की ओर से बृहस्पतिवार को शून्यकाल के दौरान की गई ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस सचेतक मणिकम टैगोर ने बिरला को लिखे पत्र में कहा कि शून्यकाल के दौरान दुबे की ओर से उठाए गए लगभग पूरे मामले की विषय-वस्तु अस्वीकार्य है और यह लोकसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 352 के प्रावधानों का घोर उल्लंघन भी है। उन्होंने पत्र में दुबे की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि ‘‘ जैसा…
चेन्नई। तमिलनाडु के कई जिलों में शुक्रवार को भी बारिश जारी है और दक्षिणी जिलों में लगातार वर्षा के कारण थामिराबरनी नदी उफान पर है। थूथुकुडी जिला प्रशासन ने थामिराबरनी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीवैकुंटम और एरल क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। चेन्नई में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पीने के पानी के प्रमुख स्रोतों में से एक ‘रेडहिल्स’ और ‘चेम्बरमबक्कम’ जलाशयों के पास के क्षेत्रों के लिए बाढ़ की पहली चेतावनी जारी की है, क्योंकि लगातार बारिश के कारण…
नई दिल्ली। विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर यादव के हालिया ‘विवादास्पद बयान’ के लिए उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के वास्ते शुक्रवार को राज्यसभा में नोटिस दिया। सूत्रों ने यह जानाकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर यादव के खिलाफ महाभियोग के लिए 55 विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में दिए गए नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें कांग्रेस के कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा और दिग्विजय सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जॉन ब्रटास, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा और तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले शामिल हैं।…
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है, लेकिन इसके निर्माण के कार्य को एक पार्टी विशेष द्वारा ‘हाईजैक’ करने की कोशिश हमेशा की गई है। उन्होंने लोकसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार संविधान के मूल्यों को केंद्र में रखकर काम कर रही है। लोकसभा के उप नेता ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष के…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव के मुद्दे पर शुक्रवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का जोरदार दौर चला, जिसके कारण हुए भारी हंगामे के बाद उच्च सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह सदन की बैठक आरंभ होने पर सदन ने साल 2001 में संसद पर हुए हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को बधाई दी। इसके बाद सभापति धनखड़ ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत कुल चार नोटिस मिले…
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि यदि लोकसभा चुनाव के नतीजे इस तरह नहीं आते तो यह सरकार संविधान बदलने का काम करती। उन्होंने लोकसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि ‘एक व्यक्ति’ को बचाने के लिए देश की जनता को नकारा जा रहा है।वायनाड से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद सदन में उनका यह पहला भाषण था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संविधान लोगों के लिए सुरक्षा कवच है जो देशवासियों को सुरक्षित रखता है।…
