नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों को लेकर सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के विरोध जताने के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर कांग्रेस और कुछ सहयोगी दलों के सदस्यों ने भाजपा के आरोपों से जुड़े विषय को उठाने का प्रयास किया, हालांकि आसन से इसकी अनुमति नहीं मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की। बिरला ने कहा, ‘‘प्रश्नकाल का महत्वपूर्ण समय होता है। मेरा आपसे आग्रह है…
Author: admin
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर दिल्लीवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली के लोगों को जवाब देने की मांग की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह दिल्ली के करीब 40…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्ते 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से उतारा है। हाल में पार्टी में शामिल हुए शिक्षाविद् अवध ओझा को पटपड़गंज से चुनाव में उतारा गया है। वर्तमान विधानसभा में यह सीट फिलहाल मनीष सिसोदिया के पास है। इस सूची में जितेंद्र सिंह शंटी (शाहदरा) सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू (तिमारपुर) के नाम भी हैं। ये हाल में भाजपा से आम आदमी पार्टी में आये थे। शंटी को वर्तमान आप विधायक और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के स्थान पर टिकट दिया…
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, द्रमुक, शिवसेना (उबाठा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।विपक्षी सदस्यों ने ‘मोदी अदाणी एक हैं’ के नारे लगाए। कई विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी का मुखौटा…
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन-2024 का सोमवार सुबह उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने सीतापुरा क्षेत्र में स्थित जयपुर प्रदर्शनी और सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसमें कारीगरों और शिल्पकारों से बातचीत की। मोदी ने राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन किया।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है वह हर क्षेत्र में नजर आता है। मोदी ने कहा कि आज दुनिया का हर ‘एक्सपर्ट व…
नई दिल्ली ! दिल्ली के नांगलोई दिल्ली के एक सनसनीखेज हत्या मामले में एक वांटेड को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ‘करवा चौथ’ के एक दिन पहले 19 साल की गर्भवती लड़की की हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक 21 अक्टूबर 2024 को पीड़िता जो सात महीने की गर्भवती थी. उसके नांगलोई इलाके में अपने घर से लापता होने की सूचना मिली थी.उस मामले में जब पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो शुरुआती जांच से पता चला कि उसके साथी जिसका नाम सलीम उर्फ संजू के…
Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में देश भर से संत महात्मा पहुंच रहे हैं, आपको बता दें कि लेकिन हरियाणा से आए हुए आवाहन अखाड़े के संत गीतानंद जी महाराज श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गीतानंद जी महाराज अपने शरीर पर ढाई लाख रुद्राक्ष धारण किए रहते हैं। ढाई लाख रुद्राक्ष से तैयार की गई तकरीबन ढाई हजार मालाओं को शिवलिंग की आकृति बनाकर उसे अपने सिर पर रखे रहते हैं। सिर पर रखे हुए रुद्राक्ष का वजन तकरीबन 45 किलो होता है। आकर्षण का केंद्र…
DDA Housing Schemes: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका पेश किया है। डीडीए की सस्ता आवासीय योजना के तहत अब आप केवल 10 हजार रुपये में अपने घर की बुकिंग कर सकते हैं। 11.54 लाख रुपये से शुरू है फ्लैट्स की कीमत इस योजना की शुरुआत 11 सितंबर से हो चुकी है और यह मार्च 2025 तक जारी रहेगी। योजना के तहत दिल्ली के विभिन्न प्राइम लोकेशंस पर लगभग 3400 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट्स रामगढ़ कॉलोनी, रोहिणी सरसपुर, लोकनायक पुरम…
