मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता तुषार कपूर आज 48 वर्ष के हो गये। मुंबई में 20 नवंबर 1976 को जन्में तुषार कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं।तुषार अक्सर अपने पिता के साथ फिल्मों की शूटिंग देखने जाया करते थे इसलिये उनका रूझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह अभिनेता बनने का सपना देखने लगे।
Author: admin
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने कहा कि मैच राज्य सरकार की पूर्ण निगरानी में आयोजित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी वित्तीय सहायता राज्य के व्यापारियों द्वारा प्रदान की जाएगी।
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सुधार तथा प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 84.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, विदेशी पूंजी की सतत निकासी तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.39 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 84.40 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अगली सरकार चुनने के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है। राज्य की सभी 288 सीटों पर हो रहे इस मतदान के नतीजे शनिवार, 23 नवंबर को सामने आएंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में बॉलीवुड के सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बीते दिनों चुनावी रैली के दौरान सीने में दर्द उठने के बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत अच्छे से ठीक नहीं होने के बावजूद गोविंदा वोट डालने पहुंचे। गोविंदा से पहले उनकी वाइफ सुनीता भी वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंची थीं। उन्होंने लोगों से वोट डालने और अपने मताधिकार…
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की 18 आतिथ्य इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने इन इकाइयों को सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाला ‘सफेद हाथी’ करार दिया है। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने एचपीटीडीसी कर्मचारियों द्वारा दायर एक सिविल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया गया है।
नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार के कार्यालयों के आधे कर्मचारी घर से काम (डब्ल्यूएफएच) करेंगे। राय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकारी कार्यालयों के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को अमल में लाने के लिए अधिकारियों के साथ दिन में बैठक की जाएगी। इससे पहले सरकार ने अपने कार्यालयों और एमसीडी के लिए अलग-अलग समय-सारिणी की घोषणा की थी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालयों का समय सुबह 8.30…
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पिछले सप्ताह संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा छह लोगों की हत्या किये जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार तब तक शांत नहीं बैठेगी जब तक दोषियों को न्याय के कठघरे में खड़ा नहीं कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं और तीन बच्चों के हत्यारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। इन छह लोगों के शव पिछले हफ्ते जिरीबाम जिले में एक नदी से बरामद किए गए थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं और बच्चों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है।
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को विधानसभा चुनाव के दौरान कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हुई और मतदाताओं को लम्बी कतार में मतदान करने के लिए इंतजार करना पड़ा। अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बी आर हाई स्कूल में बूथ नंबर 169 में ईवीएम मशीन ने तकनीकी समस्या के कारण काम करना बंद कर दिया। मालेगांव आउटर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 292 पर ईवीएम ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे मतदाताओं को मतदान करने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जलगांव जिले के जामनेर में न्यू इंग्लिश स्कूल…
Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान दर्ज़ किया गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दोपहर 1 बजे तक 32.18% मतदान दर्ज़ किया गया। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से शुरू हुये मतदान में अपराह्न एक बजे तक 32.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सूत्रों के अनुसार राज्य में कुछ मतदान केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में खराबी आने पर मतदान प्रकिया बाधित हुई और मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं को लम्बी कतार में अपनी बारी के लिए इंतजार करते…
नई दिल्ली। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की सूची के अनुसार, सरकार को केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में सूचना आयुक्तों के आठ रिक्त पदों के लिए 161 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें विभिन्न पृष्ठभूमि के आवेदक शामिल हैं। आवदेकों में दिल्ली उच्च न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश भी शामिल हैं, जिन्होंने इस पद के लिए रुचि दिखाई है। डीओपीटी ने कमोडोर लोकेश बत्रा (सेवानिवृत्त) द्वारा दायर आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत जवाब में 161 आवेदकों की सूची दी है। सूची में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनूप कुमार मेंदीरत्ता, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त राजेंद्र पाल उपाध्याय, सशस्त्र बलों के…
