कुमामोतो (जापान)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के प्री क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही बृहस्पतिवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू टूर्नामेंट में आखिरी भारतीय खिलाड़ी बची थीं। उनसे पहले लक्ष्य सेन और महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद हारकर बाहर हो चुके हैं।
Author: admin
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने नए सलामी जोड़ीदार नाथन मैकस्वीनी का समर्थन करते हुए उनसे कहा है कि वह पर्थ में भारत के खिलाफ डेविड वार्नर की तरह खेलने का प्रयास करने की जगह अपना खेल खेलें। अपने 38वें जन्मदिन की ओर बढ़ रहे ख्वाजा ने 73 टेस्ट में 15 शतक की मदद से लगभग साढ़े पांच हजार रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से रन बनाना ही सब कुछ नहीं है और उन्होंने मैकस्वीनी को सलाह दी कि वह सिर्फ उस प्रक्रिया को दोहराएं जो अब तक उनके लिए सफल रही है।
मुंबई। घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली के बीच पिछले दो कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.5 अंक चढ़कर 77,945.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.25 अंक की बढ़त के साथ 23,645.30 अंक पर रहा। बीएसई बेंचमार्क में पिछले दो सत्र में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को नागपुर से कोलकाता जा रहे एक विमान में बम की सूचना मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। खबरों के अनुसार, विमान में बम होनने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करने का निर्णय लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान को तुरंत खाली करवा लिया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, इस घटना…
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में कथित अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान को बृहस्पतिवार को रिहा करने का आदेश दिया, साथ ही खान के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार किया। विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने कहा कि खान के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, लेकिन अभियोजन की कोई मंजूरी नहीं ली गई है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ इसलिए संज्ञान लेने से इनकार किया जाता है।’’ अदालत ने निर्देश दिया कि खान को एक लाख रुपये के जमानती…
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक खातों के दुरुपयोग से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में मालेगांव के एक व्यापारी के खिलाफ चुनावी राज्य महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्य गुजरात में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। व्यापारी पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए विभिन्न लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग करने का आरोप है। संघीय एजेंसी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत महाराष्ट्र के मालेगांव, नासिक और मुंबई तथा गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में 23 ठिकानों पर छापेमारी रही है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट के लिए 20 नवंबर को एक…
धनबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रोहिंग्या प्रवासियों को यहां बसने की इजाजत देकर राज्य के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रही है। धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को हुए पहले चरण के मतदान से संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
नई दिल्ली। भारत में अभी आठ करोड़ लोग मधुमेह बीमारी से पीड़ित हैं और वर्ष 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर साढ़े नौ करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार विश्व में प्रतिवर्ष 34 लाख से अधिक लोग मधुमेह और इससे जनित बीमारियों से मर रहे हैं। बच्चों में फास्ट फूड, सीमित शारीरिक गतिविधियों, व्यायाम नहीं करने और कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन इस बीमारी के खतरे को बढ़ा रहे हैं।
नई दिल्ली। कैरेबियाई देश डोमिनिका की सरकार ने कहा है कि वह इस महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है। डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डोमिनिका राष्ट्रमंडल के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में आयोजित होने वाले भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान…
