मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.40 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मध्यम अवधि में रुपये के 83.80 और 84.50 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के आसार हैं क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक अपने मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार के दम पर इसमें कोई बड़ी गिरावट को सीमित रखने में सक्षम है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.39 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के…
Author: admin
मुंबई। 12 नवंबर। घरेलू संस्थागत निवेशकों के निरंतर निवेश के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 324.83 अंक चढ़कर 79,820.98 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.7 अंक की बढ़त के साथ 24,242 अंक पर रहा। सें सेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। मारुति, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन…
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिनमें अपर मुख्य सचिव (एसीएस) और प्रमुख सचिव (पीएस) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कल देर रात जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास अभी तक इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। इसी तरह मुख्यमंत्री के एक अन्य प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला नगरीय विकास एवं आवास विभाग में प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी…
इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 11 संदिग्ध उग्रवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद, मंगलवार को सुबह स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण रही और पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील इलाकों में गश्त जारी रखी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, तथा लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों की हत्या के विरोध में कुकी-जो बहुल पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह पांच बजे से…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्यों में किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए क्या कर रही है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने चिमुर और सोलापुर में प्रधानमंत्री की रैलियों से पहले उनके सामने कुछ सवाल रखे और पूछा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में आदिवासियों के वन अधिकारों को ‘‘कमजोर’’ क्यों कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2006 में कांग्रेस ने क्रांतिकारी वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) पारित किया था जो आदिवासियों और वन में रहने वाले अन्य समुदायों को अपने खुद के जंगलों का…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ‘‘मनमानी’’ के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पहले भी नौकरी की मांग कर रहे युवाओं की आवाज को कुचलने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर ‘‘लाठीचार्ज’’ किया गया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ‘‘मनमानी’’ के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों की बातों को ध्यान से सुना जाना चाहिए।…
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने आपराधिक मामले में मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार किया और कहा कि केजरीवाल ने निचली अदालत के जिस आदेश को चुनौती दी है, वह दो महीने पुराना है न कि कोई नया आदेश है। उच्च न्यायालय ने उस याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें मामले में एजेंसी द्वारा दर्ज शिकायत…
चिमूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है और उसके ‘शाही परिवार’ की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर शासन करने के लिए ही हुआ है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिमूर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आरक्षण (के विषय) से चिढ़ती है। 1980 के दशक में राजीव गांधी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा एक विज्ञापन प्रकाशित…
बुलढाणा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी के कारण बुलढाणा जिले के चिखली में मंगलवार को होने वाली उनकी चुनावी रैली रद्द कर दी गई। राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार राहुल बोंद्रे के समर्थन में चिखली में दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करने वाले थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक वीडियो जारी कर रैली रद्द होने की वजह की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आज चिखली आना था, लेकिन मेरे विमान में तकनीकी खराबी हो जाने से मैं यहां नहीं आ सका। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मुझे एक जनसभा को…
