Author: admin

चंडीगढ़: परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के साथ बैठक में आदेश दिए कि हरियाणा में रोडवेज बसों को अब निजी ढाबों पर रुकने की अनुमति नहीं होगी. परिवहन मंत्री अनिल विज ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी ने आदेशों का उल्लंघन किया तो लोगों को खाने के लिए मजबूर करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं बसों को केवल बस स्टैंड, कैंटीन या ढाबों पर ही खाने और रुकने की अनुमति होगी, जिसके लिए विभाग अपने बस स्टैंड, भोजनालयों और कॉर्नर/ढाबों आदि की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार करेगा बस टाइम टेबल के…

Read More

नेशनल डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘डमी’ विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को 21 विद्यालयों की संबद्धता वापस ले ली और छह स्कूलों का उच्चतर माध्यमिक का दर्जा घटाकर माध्यमिक कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम सितंबर में राजस्थान और दिल्ली के विद्यालयों में किए गए औचक निरीक्षण के बाद उठाया गया है, जिसमें कई खामियां पाई गई थीं। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा, ‘‘डमी या बिना-उपस्थित प्रवेश की प्रथा स्कूली शिक्षा के मूल उद्देश्य के विपरीत है, तथा इससे छात्रों के आधारभूत विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस मुद्दे के समाधान के…

Read More

यमुना नदी में प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण लगाया गया है, तथा चेतावनी दी कि ऐसे जहरीले पानी में नहाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। न्यायालय पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें यमुना नदी के तट पर छठ पूजा करने की अनुमति मांगी गई थी। याचिकाकर्ता का तर्क है कि पहले कोविड-19 महामारी के दौरान अनुमति नहीं दी गई थी और अब प्रतिबंध फिर से लगा दिए गए हैं, जिससे लोगों को दिल्ली में पारंपरिक तरीके से पूजा करने से रोका जा रहा है। दिल्ली सरकार के वकील ने अदालत को बताया…

Read More

महाराष्ट्र : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अजीत पवार गुट को आदेश दिया कि वे अपने चुनाव चिन्ह ‘घड़ी’ के साथ एक डिस्क्लेमर प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित करें। कोर्ट ने इसे 36 घंटे के अंदर मराठी सहित अन्य समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अजीत पवार गुट से अनुपालन रिपोर्ट का हलफनामा भी दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। अजीत पवार गुट की तरफ से कोर्ट को दी जानकारी अजीत पवार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उन्होंने अपने…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई योजना पीएम विद्यालक्ष्मी को मंजूरी दी है, जिसका लक्ष्य मध्यम वर्ग के ऐसे छात्र हैं जो उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं, लेकिन वित्तीय बाधाओं का सामना कर रहे हैं। कोई भी छात्र जो उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करता है और इन संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षा ऋण लेना चाहता है, वह पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिए पात्र होगा। केंद्रीय सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, “ऐसे ऋण संपार्श्विक-मुक्त और गारंटर-मुक्त होंगे।” प्रति वर्ष एक…

Read More

नेशनल डेस्क: बिधाननगर पुलिस ने बुधवार को अभिनेता से भाजपा नेता बने मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत 27 अक्टूबर को साल्ट लेक क्षेत्र में ईजेडसीसी में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा दिए गए भाषण से संबंधित है, जिसके आधार पर पुलिस ने बिधाननगर दक्षिण थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के…

Read More

नेशनल डेस्क :  उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक शख्स 3 साल की बच्ची को कार में लॉक कर शराब पीने के लिए ठेके पर चला गया। वह शराब के नशे में यह भी भूल गया कि उसकी कार में एक बच्ची भी बंद है। जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची का कार में दम घुट गया था। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से … बच्ची को कार में अकेला छोड़कर शराब पीने गया दरअसल, यह मामला मेरठ के कंकरखेड़ा…

Read More