Author: admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सशस्त्र सैन्य समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने सेना के वीर जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी है, इसे हमें याद रखना चाहिये। हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि वह जन जनमानस के मन में राष्ट्र नायक के रूप में सम्मान प्राप्त करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसी सक्षम और समर्पित सेना है, जो हर स्थिति में…

Read More

कासगंज,  जिला बेसिक शिक्षा के अंतर्गत जिले में 1263 विद्यालय में 12 विद्यालय ऐसे हैं जहां गर्मी में भी बच्चे बिना बत्ती पंखे के रहे हैं। बीएसए और विद्युत विभाग की लापरवाही से इन विद्यालय में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो सका है। बच्चे  भीषण गर्मी में भी पढ़ने को मजबूर रहे। इस बार भी गर्मी बच्चों और शिक्षक, स्टाफ के लिए मुसीबत भरी रही। बिजली विभाग ने धनराशि पहुंचने के बाद भी कनेक्शन नहीं किया है। कासगंज जिले में 1263 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। जिनमें से 12 विद्यालय अभी भी विद्युत कनेक्शन से वंचित है। शेष विद्यालय…

Read More

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार को कोत्रुक में निवासियों पर हाल ही में हुए ड्रोन बम हमले की कड़ी आलोचना की और दोषियों को सजा दिलाने की प्रतिबद्धता जतायी। सीएम बीरने  सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ड्रोन का उपयोग करके नागरिक आबादी और सुरक्षा बलों पर बम गिराना आतंकवाद का कृत्य है, और मैं इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मणिपुर सरकार इस तरह के अकारण हमले को अत्यंत गंभीरता से लेती है और मूल निवासियों पर इस तरह के आतंकवादी हमलों से लड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।…

Read More

रावलपिंडी। पाकिस्तान क्रिकेट मंगलवार को दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट की हार के साथ अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने 0-2 से श्रृंखला गंवाने को ‘पीड़ादायक’ करार दिया। यह पाकिस्तान की घरेलू मैदान पर पिछले 10 टेस्ट मैच में छठी हार है और यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट और श्रृंखला में हराया। पूर्व टेस्ट कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा, ‘‘यह पीड़ादायक है कि हमारा क्रिकेट इस स्तर पर आ गया है। बांग्लादेश को उनके अनुशासित प्रदर्शन के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए। लेकिन जिस तरह से इस…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में बलात्कार रोधी विधेयक पेश किया। इस विधेयक पर करीब दो घंटे चर्चा होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शिखा चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल के अलावा विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी चर्चा में भाग ले सकते हैं। विधायी मामलों के मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता पक्ष की तरफ से चर्चा में भाग लेंगी। विधेयक के मसौदे में बलात्कार पीड़िता की मौत होने या उसके स्थायी रूप से अचेत अवस्था में चले जाने की सूरत में ऐसे दोषियों के…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने अपनी संचालन परिषद (जीसी) के वरिष्ठ सदस्य संदीप वर्मा को पेरिस ओलंपिक के दौरान गलत आचरण की जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया है। आईजीयू के अध्यक्ष ब्रिजेंदर सिंह ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘भारतीय गोल्फ संघ अपनी संचालन परिषद के सदस्य संदीप वर्मा को पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते समय गंभीर कदाचार के लिए उनके खिलाफ जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से यानी 30 अगस्त 2024 से निलंबित करता है। ब्रिजेंदर सिंह ने कथित कदाचार के बारे में विस्तार से बताए बिना कहा कि जांच में एक सप्ताह…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। जहां सांबा जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद इस्तीफा दिया। दरअसल, बीजेपी ने सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया को उम्मीदवार बनाया है, जो कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। सुरजीत सिंह मूलत: नेशनल कांफ्रेंस से थे। प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना को भेजे अपने इस्तीफे ने कश्मीरा ने लिखा है कि 40 वर्षों तक पार्टी की सेवा की। पोलिंग बूथ एजेंट से शुरू हुआ सफर यहां (बीजेपी सांबा प्रेसिडेंट बनने) तक पहुंचा। इस दौरान और…

Read More