नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में इस टूर्नामेंट में वापसी कर सकते हैं। यह 45 वर्षीय क्रिकेटर इससे पहले मुंबई इंडियंस में वैश्विक विकास का प्रमुख था। उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी में 2018 से लेकर 2022 तक क्रिकेट निदेशक का पद भी संभाला था। जहीर खान पहले 10 सत्र में एक क्रिकेटर के रूप में आईपीएल से जुड़े रहे। इस बीच उन्होंने तीन टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से कुल मिलाकर 100 मैच…
Author: admin
नई दिल्ली। कोलकाता के एक अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में रेजिडेंट चिकित्सकों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 11वें दिन भी जारी है। उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से काम पर लौटने का अनुरोध किया है। इसके बावजूद यह प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली भर के अस्पतालों में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा तथा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय प्रोटोकॉल विकसित करने के वास्ते मंगलवार को 10 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) गठित किया। वाइस…
मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो ‘आपका अपना जाकिर’ में अभिनेता धैर्य कारवा ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के खुशनुमा शो ‘आपका अपना ज़ाकिर’ में इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ‘ग्यारह ग्यारह’ के कलाकार कृतिका कामरा, राघव जुयाल और धैर्य कारवा का स्वागत किया जाएगा। इस एपिसोड में ये सेलेब्रिटी मेहमान होस्ट ज़ाकिर खान के साथ खुलकर बातचीत करते हुए अपनी ज़िंदगी के कुछ दिलचस्प अनुभवों को साझा करेंगे। इस शो में धैर्य कारवा ने एमबीए करने से लेकर मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने तक के अपने सफर…
कीव। कुछ नए सैनिकों का दुश्मन पर गोली चलाने से इनकार, हथियारों को कल-पुर्जों की मदद से उचित तरीके से तैयार करने में मुश्किल या युद्ध के लिए आवश्यक बुनियादी समन्वय की कमी और कुछ सैनिकों का तो युद्ध के मैदान को पूरी तरह से छोड़ देना…. यह सब कुछ ऐसे कारण सामने आए हैं जो यूक्रेन के लिए उसके पूर्वी क्षेत्र में नुकसान की वजह बन रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में कुछ यूक्रेनी कमांडर और सहयोगी सैनिकों से हुई बातचीत में यह बात सामने आई है। यूक्रेन रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अपनी घुसपैठ बढ़ाने…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने यौन उत्पीड़न के मामलों में 50 दिनों के भीतर दोषसिद्धि अनिवार्य करने वाले कानून की वकालत करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ही देश में ऐसे 900 से अधिक मामले हुए हैं। बनर्जी ने सभी राज्यों से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार पर बलात्कार रोधी समग्र कानून बनाने के लिए दबाव डालें, जिससे इन मामलों में त्वरित सुनवाई हो और आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके। बनर्जी ने…
नई दिल्ली। फिल्म ‘स्त्री- 2’ ने रिलीज होने के बाद पहले सप्ताह में ही वैश्विक स्तर 401 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं और इसका निर्माण ‘मैडॉक फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2018 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ का अगला संस्करण है। इसमें अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी हैं।
मुंबई। महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ मानते हैं कि कभी कभी थोड़ी सी किस्मत भी बड़े मैच के नतीजों को प्रभावित कर सकती है जिसके लिए उन्होंने वनडे विश्व कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिली दिल तोड़ने वाली हार और अपनी टीम की टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत का उदाहरण दिया। भारत पिछले साल लगातार 10 मैच में जीत के बाद वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचा था लेकिन टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम जब खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ी तो उसके लिए कुछ भी कारगर नहीं रहा। छह महीने बाद कप्तान रोहित शर्मा…
लंदन। भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा अगले साल की काउंटी चैंपियनशिप के लिए ससेक्स की टीम में वापसी नहीं करेंगे क्योंकि इंग्लैंड के क्लब ने ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ह्यूज की सेवाएं बरकरार रखने के लिए उन्हें कार्यमुक्त करने का विकल्प चुना है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज अगले सत्र में सभी चैंपियनशिप और टी20 विटैलिटी ब्लास्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्लब ने यह भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स इस काउंटी टीम की तरफ से चैंपियनशिप के शुरुआती मैचों में खेलेंगे। पुजारा 2024 में लगातार तीसरी बार ससेक्स की तरफ से खेले…
ढाका। पूर्व क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता फारूक अहमद को नजमुल हसन पापोन की जगह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीसीबी ने बुधवार को एक आपात बैठक की जिसमें 58 वर्षीय अहमद को अध्यक्ष चुना गया। नजमुल हसन ने देश में व्याप्त राजनीतिक अशांति के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और वह अभी अपनी पत्नी के साथ लंदन में हैं। उनका बीसीबी अध्यक्ष के रूप में यह चौथा कार्यकाल था। नजमुल हसन 2009 से शेख हसीना की अगुवाई वाली पार्टी अवामी लीग के सांसद थे। उन्होंने 16 अन्य निदेशकों के साथ पांच अगस्त…
मुंबई। रुपये ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.93 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.21 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.06…
