नई दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन वर्ष 2023- 24 में 1.27 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार रक्षा उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 16.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह वर्ष 2019-20 की तुलना में 60 प्रतिशत की वृद्धि है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस उपलब्धि पर कहा है कि सरकार भारत को अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: admin
गुवाहाटी। असम में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई तथा राज्य की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम में लगभग 22 लाख लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने डिब्रूगढ़ शहर की स्थिति की समीक्षा की। यह जिला पिछले आठ दिनों से जलमग्न है और यहां बिजली व्यवस्था भी ठप पड़ी है। उन्होंने डिब्रूगढ़ के कुछ इलाकों का पैदल दौरा किया और लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ”हम डिब्रूगढ़ शहर में जलभराव की समस्या का समाधान निकालने के लिए विशेषज्ञों और स्थानीय…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा कुछ सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) के विस्तार में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धन शोधन मामले में छापेमारी के दौरान 41 लाख रुपये नकद, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 3 जुलाई को दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। धन शोधन की जांच दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की एक प्राथमिकी पर आधारित है, जो यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया…
नई दिल्ली। पैरोल पर जेल से बाहर आए कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता शेख अब्दुल रशीद ने शुक्रवार को संसद भवन के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इंजीनियर रशीद के नाम से जाने जाने वाले रशीद गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं, जबकि सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज मामले में असम के डिब्रूगढ़ की जेल में कैद हैं। सुरक्षाकर्मी सुबह उन्हें संसद परिसर लाए थे।एक सूत्र ने बताया कि निर्वाचित सांसदों ने औपचारिकताएं पूरी…
नई दिल्ली। नीट-पीजी 2024 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने परीक्षा की तारीख को लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। जबकि पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी। बता दें, एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद नीट पीजी की नई तारीख का ऐलान किया गया है। वहीं परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी कैंडीडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने कहा कि NBEMS के 22 जून 2024 के नोटिस के…
नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि तकनीकी प्रगति के कारण युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और देश की सशस्त्र सेनाओं को इस बदलाव को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग और टाइगर हिल की लड़ाई के 25 साल पूरे होने के मौके पर सेना के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और ‘18 ग्रेनेडियर्स’ के सैनिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भर चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 11 बजे मुलाकात करेंगे। बेरिल चक्रवाती तूफान के कारण बारबाडोस में फंसी भारतीय क्रिकेट टीम वहां से आज रवाना हो गयी है और टीम चार जुलाई की सुबह दिल्ली पहुंचेगी। स्वदेश पहुंचने के बाद सबसे पहले भारतीय टीम सभी खिलाड़ी और टीम के अन्य सदस्य कल पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट किया जाएगा। भारतीय खिलाड़ी इस मुलाकात के…
रांची। झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन यहां राज भवन में सोरेन को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले बताया गया था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे लेकिन लेकिन अब नए कार्यक्रम के तहत सोरेन आज 4 जुलाई को ही मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले राज्यपाल राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड में नई सरकार बनाने का न्योता दिया सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के साथ बृहस्पतिवार…
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गुरुवार को कम से कम सात जिलों में सड़क संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन से सियांग, पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, शि योमी, लेपा रादा और ऊपरी सुबनसिरी जिले प्रभावित हैंलोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में राजमार्ग के सहायक अभियंता गेमर पाडू ने बताया कि गुरुवार सुबह भूस्खलन के बाद पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग-13 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। सियांग जिले में लोकपेंग और पांगिन तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक विशाल पत्थर के गिर जाने से सड़क पूरी तरह से…
मथुरा। हाथरस में मंगलवार को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। वहीं इस हादसे के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने रात्रि की पदयात्रा बंद कर दी है और अब वह रात के वक्त सड़क पर भक्तों से अनिश्चित काल के लिए नहीं मिलेंगे।
