नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक घर में उस समय हड़कंप मच गया जब फ्रिज का दरवाजा खोलने पर करंट लगने से घर की महिला की मौत हो गई इतना ही नहीं मां को छटपटाते देख मदद के लिए दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आई और उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय शायदा फ्रिज में रखे आम को निकालने गई थी और जैसे ही दरवाजा खोला वह फ्रिज में करंट की चपेट में आ गई। इतने में बेटी अफसाना खातून (30) भी उसे बचाने दौड़ी लेकिन वह भी करंट का शिकार हो गई।…
Author: admin
नेशनल डेस्क: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान एक बहादुर महिला हैं। जिसका सबूत उनके एक ताजा वीडियो में देखने को मिला। स्टेज 3 स्तन कैंसर का पता चलने के बाद, हिना ने इस बीमारी को एक इंच भी खुद पर इसका प्रभाव नहीं होने दिया। वह हर दिन का इस बीमारी का डट कर सामना कर रही है। हिना ने कीमोथेरेपी सेशन से पहले अपने बाल काटते हुए एक वीडियो शेयर किया है। पहला कदम उठाते ही हिना मुस्कुराती हुई नज़र आई। वीडियो के साथ उन्होंने एक नोट भी शेयर किया है। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना…
नई दिल्ली, 2 जुलाई – एयरपोर्ट पर नियमों की पालना न करने के कारण बीजेपी सांसद को रोकने वाली पंजाब की बहादुर बेटी कुलविंदर कौर, जिसका बेंगलुरु तबादला कर दिया गया है, यह ईमानदारी से नौकरी करने वाले हर कर्मचारी का मनोबल तोड़ने वाली बात है। सरकार को ऐसी खौफनाक कार्रवाई से बचना चाहिए। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रही कुलविंदर कौर को जानबूझकर घर से दूर तबादला करके सबक सिखाया जा रहा है। बीजेपी सरकार को चाहिए था कि वह हमेशा नफरत फैलाने वाली सांसद की बुरी बोलचाल पर नकेल कसती, न कि…
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए प्रयास कर रही है, जहां पिछले साल से जातीय हिंसा जारी है।प्रधानमंत्री राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब दे रहे थे। मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार कम हो ‘कांग्रेस ने मणिपुर में 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाया था, अब इस मुद्दे पर आग में घी डालना बंद करें’, सदन में बोले पीएम मोदी रही- मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सरकार मणिपुर में स्थिति सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रही…
यूपी के हाथरस जिले के फुलरई गांव में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं लगभग 150 लोग घायल हैं. वहीं, सत्संग करने वाले भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि अब तक गायब है. इस बीच अब हाथरस भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. हाथरस सत्संग भगदड़ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. इस याचिका में घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है. इस मामले की…
नेशनल डेस्क: यूपी के महोबा जिले में मंदिर जाने की तैयारी में लगे परिवार का उत्साह चंद मिनटों में मातम में बदल गया। जहां एक 35 वर्षीय शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। करंट लगने से मात्र 22 सेकेंड में युवक की तड़प तड़प कर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि, महोबा के चांदों गांव निवासी देवेंद्र अपने ममेरे परिजन सुरेंद्र सिंह के यहां हो रहे धार्मिक…
नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर वह 5 जुलाई को सुनवाई करेगा। केजरीवाल के वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किया, जिस पर अदालत ने कहा कि इस पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी। केजरीवाल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता रजत भारद्वाज ने कहा कि उपयुक्त कानूनी प्रक्रिया का पालन किये बिना याचिकाकर्ता को अवैध हिरासत में लिया गया…
नेशनल डेस्क: हैदराबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहर के बाहरी इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और उसका शव एक खाली रेक के लोको पर लटका हुआ मिला। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार को बीबीनगर और घाटकेसर के बीच हुई और कुछ स्थानीय टीवी चैनलों ने एक कथित वीडियो दिखाया जिसमें आदमी का शरीर चलती लोकोमोटिव पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। घटनास्थल का दौरा करने वाले जीआरपी के एक जांच अधिकारी ने कहा, पीड़ित की उम्र लगभग 65-70 साल थी,…
लुधियाना. विजीलेंस ब्यूरो ने 2,70,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में लुधियाना शहर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) चरणजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला बस स्टैंड के पास जवाहर नगर कैंप स्थित ताज होटल के मालिक कमलजीत आहूजा की मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ…
