छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बाप के अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंगेली के फास्टरपुर थाना क्षेत्र का है। मामले की शिकायत आरोपी की पत्नी ने थाने में की थी। दुष्कर्म, पॉक्सो समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी की पत्नी ने बेटी…
Author: admin
नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश मामले में शामिल एक आरोपी ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन पर हमला करने का षडयंत्र रचा था। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने आरोप पत्र के हवाले से मंगलवार को दी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गिरोह के सदस्यों को अभिनेता पर हमला करने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी थी। अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने हमले के लिए एके-47 सहित पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करने…
दिल्ली/02जुलाई: बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आज केंद्र सरकार से किसानों की सभी शिकायतों को आपसी बातचीत के माध्यम से हल करने और वादे के अनुसार एम.एस.पी कमेटी में प्रतिनिधित्व देने की अपील की है। इसके अलावा उन्होने पाकिस्तान और मध्य एशिया के साथ व्यापार के लिए वाघा और हुसैनीवला सीमाओं को खोलने और पंजाब विशेष तौर पर इसके बाॅर्डर क्षेत्रों के लिए एक औद्योगिक पैकेज की स्थापना की मांग की है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए बठिंडा सांसद ने चंडीगढ़ को तुरंत पंजाब को सौंपने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि पंजाब ही एकमात्र…
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात को झमाझम बारिश हुई। आज भी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम खराब बना हुआ है। शिमला में हल्की बारिश दर्ज की गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 3 से 8 जुलाई तक येलो अलर्ट है। उधर, मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में 36…
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। चार पेज की चिट्ठी में चार गंभीर आरोप केजरिवाल सरकार पर लगाए हैं। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर महिला आयोग की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। चार पेज की केजरीवाल को लिखी चिट्ठी ने स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि जब से मैंने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। तब से दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगे लिखा कि पिछले छह…
दिल्ली में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में रंगदारी नहीं देने पर बिल्डर के घर के बाहर फायरिंग हुई। उत्तर पूर्वी दिल्ली में फिर से फायरिंग की वारदात सामने आई है। कबीर नगर इलाके में कल रात रंगदारी को लेकर गोलीबारी हुई। इस मामले पर शिकायतकर्ता आरिफ अली ने घटना के बारे में बताया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि एक जुलाई को दिल्ली के कबीर नगर की एक गली में गोलीबारी के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस ने कहा कि दो लोग स्कूटी पर आए थे।…
राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने तीन अदालत परिसरों की आधारशिला रखी है।शास्त्री पार्क और रोहिणी (सेक्टर-26) में कोर्ट परिसरों के निर्माण की आधारशिला रखी गई है। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मौजूद रहीं। आम लोगों को मिलेगी सुविधाएं: सीजेआई चंद्रचूड़ शिलान्यास के मौके पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि आज हमने तीन अदालतों की आधारशिला रखी है। यह आधारशिला समारोह दिल्ली के नागरिकों और अन्य लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो न्याय की तलाश में यहां आएंगे। ये पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ इमारतें…
नई दिल्ली। भारतीय पूंजी बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने अमेरिकी ‘शॉर्ट-सेलर’ एवं निवेश शोध कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ को अडाणी समूह के शेयरों पर दांव लगाने में कथित उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ‘हिंडनबर्ग’ ने अडाणी समूह पर शेयरों के भाव में हेराफेरी और वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। अमेरिकी कंपनी ने बताया कि सेबी ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उसने इस नोटिस को ‘‘बेतुका’’ और ‘‘पूर्व-निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति के लिए गढ़ा गया’’ बताया। उसने कहा कि यह ‘‘भारत में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी…
चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल जिले में तरावड़ी के निकट मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी से कुछ कंटेनर पटरी पर गिर गए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन अंबाला से दिल्ली जा रही थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘आठ कंटेनर गिर गए। रेलवे अधिकारी इसके कारणों की जांच कर रहे हैं। ट्रेन अंबाला से दिल्ली जा रही थी, तभी करनाल के तरावड़ी के पास यह घटना हुई।’’ उन्होंने कहा कि अंबाला-दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन इसमें कुछ घंटे और लगेंगे।’’
