हत्या, दुष्कर्म जैसे मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए कैदियों की दया याचिकाएं लगातार खारिज हो रही है। कैदी द्वारा दया याचिका के आवेदन के बाद हो रहे परीक्षण में जिलास्तरीय दया याचिका समिति द्वारा विरोध किया जा रहा है। कई मामले ऐसे आए जिसमें जेल प्रशासन द्वारा कैदी के अच्छे आचरण का भी उल्लेख किया गया है, लेकिन दया याचिका समिति इस आधार पर विरोध कर रही है कि अमुक कैदी के छूटने से समाज में गलत संदेश जा सकता है। हालांकि कई ऐसे कैदी भी हैं जिनका मूल्यांकन करने के बाद राज्यपाल ने कारावास से मुक्त करने…
Author: admin
अमरावती। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गाजूवाका के विधायक पी. श्रीनिवास राव यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी अब तक कृषि मंत्री के. अच्चानायडू निभा रहे थे। नायडू ने विश्वास जताया कि विशाखापत्तनम तेदेपा संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके यादव नई जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में रविवार को पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर नियुक्ति पत्र साझा किया।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार सुबह राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिस के कर्मियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बोस राजभवन के उत्तरी द्वार के पास स्थित पुलिस चौकी को ‘जन मंच’ में बदलने की योजना बना रहे हैं। अधिकारी ने बताया, ”राज्यपाल ने प्रभारी अधिकारी सहित राजभवन के अंदर तैनात पुलिस अधिकारियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया है।”कुछ दिन पहले पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के कथित…
लॉडरहिल। पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी की अगुआई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम की नाबाद 32 रन की पारी से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के बेमानी ग्रुप मैच में आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की।पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी से आयरलैंड को 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन ही बनाने दिये। पर आयरलैंड ने भी अपने गेंदबाजों की बदौलत यह लक्ष्य पाकिस्तान के लिए चुनौतीपूर्ण बना दिया जिसने 18.5 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की।आजम (34 गेंद में दो चौके) अंत तक…
बांदीपोरा: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है।सुरक्षाबलों को बांदीपोरा जिले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आंतकियों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।
दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यू जलपाईगुड़ी में रंगपानी रेलवे स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस से मालगाड़ी टकरा गई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य कई लोग घायल हो गए हैं। कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया है।
Hapur News : बाबूगढ़ इलाके में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में घटनाउ का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस का दावा है कि रुपये के लेनदेन और सामान के लिए चले आ रहे पारिवारिक विवाद में देवरानी और उसके रिश्तेदारों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने महिला के शव को बोरे में बंद कर पास ही रेत के ढेर में दबा दिया। लेकिन गश्त कर रही पुलिस को संदिग्धों पर शक हो गया और मामला खुल गया। यह है पूरा मामला दरअसल, मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं…
Ghaziabad News : गाजियाबाद में मोदीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों ने करीब 12 दिन पहले नगला मूसा में एक महिला को बंधक बनाकर लूटा था। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग पुलिस को शुक्रवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि पतला निवाड़ी मार्ग पर नगला मूसा में महिला से लूटपाट करने वाले बदमाश किसी बड़ी…
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। कुछ यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को बचाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। दिल्ली एनसीआर के भी यात्री शामिल जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नोएडा से निकले टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। सभी लोग गर्मी से बचकर सुहावने मौसम को एन्जॉय करने रुद्रप्रयाग जा रहे थे। शनिवार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे…
