नई दिल्ली : महिला मंच की सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से शहर की महिलाओं को 1000 रुपये मानदेय देने की उसकी बजट घोषणा को पूरा करने की मांग की। मथुरा रोड पर स्थित मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। एक प्रदर्शनकारी सफिया फहीम ने कहा, “आप सरकार ने अपने बजट में महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह मानदेय देने की घोषणा की थी। यह कोई चुनावी वादा नहीं था, इसलिए सरकार को अब महिलाओं को यह पैसे देने चाहिए।” प्रदर्शनकारियों…
Author: admin
नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक तेदेपा और जद(यू) से सोमवार को यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष उनके दल से हो, क्योंकि यह उनके हित के साथ-साथ संविधान और लोकतंत्र के हित में भी होगा। ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन के बिना लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करती है, तो विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। भाजपा ने अपने राजग सहयोगियों को झुनझुना दिया- सिंह सिंह…
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद के कई सदस्यों का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार’ को सत्ता की वसीयत बांट रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेन्द्र मोदी कहते हैं। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर जिन मंत्रियों के नाम साझा किए उनमें इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई अन्य नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा,…
नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के आधार पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा-स्नातक’ (नीट-यूजी) 2024 को फिर से कराने के अनुरोध वाली याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायामूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाश पीठ ने प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए कहा, ”यह इतना आसान नहीं है कि आपने जो किया है वह सब पाक साफ है। शुचिता प्रभावित हुई है, इसलिए हमें जवाब चाहिए।” पीठ ने बिहार सरकार को…
दिल्ली/पटना: नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। अब सभी मंत्री अपने-अपने कार्यभार को संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में आज बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। ‘आज दुनिया में भी हमारे निर्यात का अच्छा शेयर’ इसके साथ ही पबित्रा मार्गेरिटा ने कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला है। इस दौरान पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी वासियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तर प्रदेश में लोग स्कूल, कॉलेज, क्लास, स्मार्ट क्लास, सामुदायिक भवन, विवाह के लिए मैरिज लॉन और स्किल सेंटर का निर्माण खुद कर सकेंगे। इसके लिए नगर विकास विभाग ने इसके लिए उत्तर प्रदेश मातृभूमि अर्पण योजना की शुरुआत की है। इसमें खर्च रकम का 60 फीसदी हिस्सा खुद देना होगा और 40 फीसदी रकम सरकार खर्च करेगी। इस योजना को लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिया है। इस योजना को लेकर शासनादेश जारी इसको लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने…
दिल्ली/पटना: लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (Minister of Food Processing Industries) मंत्रालय मिला है। वहीं, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाए जाने पर चिराग पासवान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं निभाऊंगा और मुझे एक ऐसे विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जिसका मैंने अपने विज़न दस्तावेज में भी उल्लेख किया था। ‘देश के विकास में इसका बड़ा योगदान होगा’ चिराग पासवान ने कहा कि हमारा कृषि प्रधान देश है ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि किसान जो उत्पादन करते हैं…
नेशनल डेस्क: जम्मू के रियासी इलाके में माता वैष्णों देवी जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकवादी अब सुरक्षा बलों की गाड़ियों के बदले आम जनता के वाहनों को निशाना बनाने लगे हैं। बता दें कि29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर सख्त एलर्ट जारी किया गया है। विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक रश्मि रंजन स्वैन ने इस बात की पुष्टि की है कि कश्मीर घाटी में इस समय 70-80 विदेशी आतंकियों समेत 150…
केरल के त्रिशूर से भाजपा के सांसद बने सुरेश गोपी ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया है कि वे मंत्री पद छोड़ सकते हैं. रविवार को ही उन्होंने राज्य मंत्री की शपथ ली थी. सुरेश गोपी ने कहा कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. यह पूरी तरह गलत है. प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल की समृद्धि और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने यह बात अपने X अकाउंट पर कही है. सुरेश गोपी के बारे में कहा…
