उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पराजय का सामना करना पड़ा है. बीजेपी की हार को लेकर लोग कई तरह की बात कर रहे हैं. इसी बीच एक बार फिर Ayodhya हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का बड़ा बयान आया है. उन्होंने यूपी में बीजेपी के हार के सिर्फ एक कारण बताया है. दरअसल, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक निजी चैनल से बातचीत में यूपी में बीजेपी के हार का कारण बताते हुए योगी सरकार के अधिकारियों की तुलना चोर कर दी. उन्होंने सभी पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है.…
Author: admin
नेशनल डेस्कः बीजेपी के सीनियर नेता नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के अगले दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे और चार्ज लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है। मोदी ने कहा कि मेरा शुरू से प्रयास रहा है कि PMO सेवा का अधिष्ठान और People’s PMO बने। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है। हमारी टीम के लिए ना तो समय का बंधन है, ना सोचने की सीमाएं और ना ही पुरुषार्थ के…
इस्लामाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनते ही पाकिस्तान के साथ ही उसके सहयोगी आतंकवादी संगठन भी बुरी तरह बौखला गए हैं मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के दिन पाकिस्तान के सहयोगी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस नेअपने मुख पत्र वॉइस ऑफ खुरासन के 36वें अंक के प्रथम पेज पर पोस्टर बनाकर लिखा कि “इंडियन किंग महमूद गजनबी का फिर से सामना करने के लिए तैयार रहें”। लगातार तीसरी बार भारत की कमान संभालने वाली मोदी सरकार को पाकिस्तान के इस आतंकवादी संगठन ने इसके जरिए खुले तौर पर धमकी दी है कि अब…
जालंधर. जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर जल्दी उपचुनाव किया जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई को मतदान किए जाने का निश्चय किया गया है। यह सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। जानकारी के अनुसार उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून होगी। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है। इस सीट के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। आज से आचार संहिता लागू उपचुनाव…
मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शादीशुदा महिला को एक युवक से प्यार हो गया. इसके बाद महिला पति की नजरों से बचते हुए उससे मिलने लगी. दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए. महिला के तीन बच्चे है. एक दिन पति को जब इसकी भनक लगी तो उसने विरोध किया, लेकिन पत्नी ने पति की एक न सुनी और प्रेमी से मिलना जुलना जारी रहा. कुछ दिन बाद दोनों ने भागने का प्लान बनाया और फरार हो गए. सकरी थाना क्षेत्र के दन्नाहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी के पास पहुंचा और पत्नी को वापस लाने…
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है. शो में सलमान खान (Salman Khan) की जगह अनिल कपूर (Anil Kapoor) को होस्ट करते देखने कि लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में शो से जुड़ा नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. अनिल कपूर करेंगे होस्ट सामने आए इस प्रोमो में अनिल कपूर (Anil Kapoor) का फेस रिवील किया है. अनिल शो होस्ट करने के लिए पूरे जोश में नजर आ रहे हैं. वो बोलते हैं- सब ने पूछा अब क्या ही बाकी है AK. मैंने पूछा क्या क्या बाकी है AK. भला,…
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में एक आरोपी की हिरासत में मौत की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका में प्रतिवादी के रूप में उनका (अभिनेता का) नाम हटाने का आदेश दिया। आरोपी अनुज थापन एक मई को यहां अपराध शाखा पुलिस हवालात के शौचालय में मृत पाया गया था। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति श्याम चांडक की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता रीता देवी और थापन की मां को निर्देश दिया कि वे याचिका से खान का नाम हटा दें। अदालत ने कहा, “उसका नाम हटा दें। याचिकाकर्ता ने प्रतिवादी…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक यात्री बस पर हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने सोमवार को व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस हमले में नौ लोगों की मौत हुई और 41 अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) और फोरेंसिक विभाग की टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को ला रही बस पर रविवार शाम आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसके कारण…
इंटरनेशनल डेस्कः मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेता रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग टोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा 543 में से 293 सीट हासिल किए जाने के कुछ दिन बाद मोदी…
नेशनल डेस्क: NDA के संसदीय दल नेता नरेंद्र मोदी (73 साल) ने रविवार को एक बार फिर यानी की तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इसके चलते वह पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरा कार्यकाल संभालने वाले वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। अब इस कार्यकाल पर देश समेत सारी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। अब ये देखना दिलस्प होगा कि मोदी सरकार 3.0 पिछली सरकार के मुकाबले कितनी अलग होगी। नए मंत्रिमंडल की औसत उम्र 58 साल है, जिसमें 36 साल के राममोहन सबसे युवा हैं। जबकि 79 साल के जीतनराम मांझी सबसे बुजुर्ग हैं। 2019 में अपने दुसरे कार्यकाल के दौरान मोदी 2.0 सरकार का गठन हुआ और…
