बरेली, । रेलवे लाइन क्रॉस करते समय राजमिस्त्री ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। जानकारी के अुसार थाना किला क्षेत्र के हुसैन बाग का रहने वाला 22 वर्षीय मुन्ना पुत्र रियाज अहमद के भाई ने बताया कि कल शाम को सिटी की तरफ से काम करके लौट रहा था तभी रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची…
Author: admin
कानपुर, । मतदान की महत्ता को साबित करने वाली एक ऐसी घटना 13 मई सोमवार को सामने आई , जिसने मतदाताओं को प्रेरणा दी। कई दशकों से संघ से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता 59 वर्षीय बनारसी लाल मिश्र सुबह 6 बजे घर से मतदान के लिए साइकिल पर निकले। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होना था। लेकिन, वह समय से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे। बनारसी लाल मिश्र अकबरपुर लोकसभा संसदीय सीट के अंतर्गत वोटर (मतदाता) हैं। रामकृष्ण नगर स्थित आरके मिशन स्कूल के गेट पर पहुंचे ही थे कि उनके चचेरे भाई श्रीनिवास पहुंचे और उन्होंने बनारसी…
पंजाब डेस्कः पंजाब के कवि और प्रसिद्ध लेखक पद्मश्री सुरजीत सिंह पातर का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी गिनती में दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी श्रद्धांजलि दी और उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी इस दौरान मौजूद रहे। अंतिम विदाई देने वाले जहां तांता लगा हुआ था, वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उल्लेखनीय है कि सुरजीत सिंह पातर का गत शनिवार सुबह लुधियाना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। उनकी उम्र 79 साल…
नेशनल डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के कारण आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद और कार्यालय से हटाने की मांग वाली याचिका सोमवार (13 मई) को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि अदालत केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है। पीठ ने यह भी बताया कि सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले याचिकाकर्ता कांत भाटी उच्च न्यायालय के समक्ष याचिकाकर्ता नहीं थे।…
मुंबईः पिछले तीन सप्ताह की गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन मई को समाप्त सप्ताह में 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.41 अरब डॉलर घटकर 637.92 अरब डॉलर रहा था। यह कई सप्ताह की तेजी के बाद पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 648.56 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, तीन मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम…
नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी बीपीसीएल ने अपने मुख्य कारोबार तेल शोधन, ईंधन विपणन और पेट्रोकेमिकल के अलावा स्वच्छ ईंधन में अगले पांच वर्षों में 1.7 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन जी कृष्णकुमार ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों पर विश्लेषकों के साथ चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच साल की रणनीतिक रूपरेखा ‘प्रोजेक्ट एस्पायर’ के तहत बीपीसीएल ने अपनी तेलशोधन क्षमता बढ़ाने, पेट्रोकेमिकल व्यवसाय और स्वच्छ ईंधन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना बनाई है। कृष्णकुमार ने कहा,…
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतदान आंकड़ों पर विपक्षी नेताओं को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा लिखे गए पत्र पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे स्पष्टीकरण मांगने की आड़ में “पक्षपातपूर्ण विमर्श को आगे बढ़ाने” का प्रयास बताया। अनुलग्नकों के साथ पांच पन्नों के जवाब में निर्वाचन आयोग ने मतदान आंकड़ा जारी करने में कुप्रबंधन और देरी के आरोपों को खारिज कर दिया तथा खरगे के आरोपों को “अनुचित”, “तथ्यहीन” और “भ्रम फैलाने के पक्षपातपूर्ण और जानबूझकर किए गए प्रयास को प्रतिबिंबित करने वाला” करार दिया। आयोग ने खरगे के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने…
