चेन्नई : लगातार हार का सामना करने वाली गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब होगी। नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई में सत्र में अच्छी शुरुआत करने वाली सीएसके को पिछले दो मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दो बार हराया है। ADVERTISEMENT Ads by सीएसके को अपने ही मैदान चेपक स्टेडियम में हारते हुए देखना बहुत ही विरले होता है लेकिन मार्कस स्टोइनिस के शानदार शतक की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 210 का लक्ष्य आसानी…
Author: admin
नई दिल्ली : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में ऋषभ पंत को एकमात्र विकेटकीपर के रूप में चुना है जबकि वह बायें हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को आक्रमण में एक नया आयाम जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। जहीर का सबसे दिलचस्प चयन 26 वर्षीय दयाल का रहा जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहीर ने अपनी टीम चुनते समय मोहम्मद शमी की चोट को भी ध्यान में रखा है। जहीर…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और खासतौर से कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पुख्ता हार को देख कांग्रेस के लोग ईवीएम पर दोषारोपण कर रहे हैं। शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष जब भी हार रहा होता है तब अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर डालने का प्रयास करता है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से प्रश्न किया कि गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में क्या मतपत्र से सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश से आतंकवाद एवं नक्सलवाद को खत्म कर देंगे और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनसुख मांडविया के समर्थन में गुजरात के पोरबंदर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब अनुच्छेद 370 हटाया गया, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस कदम का विरोध किया था और कहा था कि इसके कारण कश्मीर में खून की नदी बहेगी। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को खत्म करने…
नेशनल डेस्क: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय घायल हो गईं। ममता ने शनिवार को आसनसोल में लोकसभा चुनाव के लिए दो प्रचार बैठकें कीं। वह दुर्गापुर से हेलीकॉप्टर से वहां जा रही थीं। हेलिकॉप्टर में बैठे-बैठे वह अचानक गिर पड़े। https://twitter.com/ANI/status/1784139791212454305?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1784139791212454305%7Ctwgr%5Eca826cc958529e18c08cca2b120c6084ecada5a9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fbengal-chief-minister-mamata-banerjee-helicopter-durgapur-1972664 69 वर्षीय को कोलकाता के राजकीय एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ देर बाद दुर्गापुर से आसनसोल के रवाना हो गईं। एमसी सूत्रों ने बताया कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह आसनसोल में पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होंगी। 14 मार्च के बाद…
नई दिल्ली। टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि 50 वर्षीय अभिनेता के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, गुरुचरण सिंह मुंबई जाने के लिए 22 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे घर से हवाई अड्डे के लिए निकले थे लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और उनसे फोन के जरिए भी संपर्क नहीं हो पा रहा। पुलिस सूत्रों ने…
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ती गर्मी के बीच लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 88 सीटों पर करीब 61 प्रतिशत वोट डाले गये। बारह राज्यों और केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर की कुल 88 सीटों पर मतदान का कुल प्रतिशत पहले चरण से भी कम रहा । दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मतदान का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से काफी कम रहा जबकि जबकि त्रिपुरा, मणिपुर, छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में 70 से लगभग 79 प्रतिशत के दायरे में मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के रात सात बजे तक के मतदान के आंकड़ों के अनुसार उत्तर…
इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों के एक शिविर पर उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कर्मियों की मौत हो गई और और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरंग पुलिस थाना क्षेत्र में नारायणसेना के एक गांव में कथित तौर पर सीआरपीएफ कर्मियों पर गोलीबारी करते हुए आधी रात को हमला किया। कुकी आतंकवादियों ने नारायणसेना में सीआरपीएफ के बी/128 बीएन शिविर की ओर बम फेंके और गोलीबारी की। विस्फोट में इंस्पेक्टर जादव दास, एसआई एन सरकार, एचसी अरूप सैनी…
सीतापुर,अमृत विचार। लोकसभा निर्वाचन के चौथे चरण को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिटर्निंग अफसर ने आठ प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों को वैध करार दिया। नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद रिटर्निंग अफसर ने नौ प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों को प्रपत्रों की कमी पाते हुए ख़ारिज कर दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिन दिन तक कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। वैध नामांकन पत्रों में एक निर्दलीय प्रत्याशी समेत सात राजनैतिक दलों के प्रत्याशी शामिल है। बताते चले कि 30 लोकसभा क्षेत्र सीतापुर की संसदीय सीट पर चौथे…
