नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की ताजा सूची जारी की है जिसमें आंध्र प्रदेश के लिए नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीटों के प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश की सिरिकाकुलम से पी परमेश्वरराव, विजयनगर से बोविल सिरीनु, अमलापुरम (सु) से जंग गौतम, मछलीपट्टनम से गोलू कृष्णा, विजयवाड़ा से वी भार्गव, ओंगोले से ई सुधाकर रेड्डी, नांदयाल से…
Author: admin
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संसद में राज्य के गठन पर की टिप्पणियों से तेलंगाना का अपमान करने का आरोप लगाया। रेवंत रेड्डी ने रविवार को दावा किया कि मोदी ने टिप्पणी की थी कि जब तेलंगाना के गठन का विधेयक पारित हुआ तब कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की तत्कालीन सरकार ने संसद के दरवाजे बंद कर दिए थे और ‘‘बच्चे (तेलंगाना)’’ को जन्म देने के लिए ‘‘मां (आंध्र प्रदेश)’’ की ‘‘हत्या’’ कर दी थी।
Candidates Chess: भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है और भारतीय कप्तानी में अपनी छाप छोड़ी है. गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। डी. गुकेश भारतीय शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए जिन्होंने 17 साल की उम्र में टूर्नामेंट जीतकर रूसी शतरंज खिलाड़ी कास्पारोव का तीन दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में, गुकेश ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा के खिलाफ फाइनल को ड्रा पर रोक दिया। वह टूर्नामेंट में 14 में से 9…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी बॉण्ड से जुड़े मुद्दे का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘भ्रष्टाचार का स्कूल’’ चला रहे हैं और ‘‘चंदे का धंधा’’ समेत प्रत्येक अध्याय वह खुद विस्तार से पढ़ा रहे हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से जारी एक वीडियो विज्ञापन सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। इस विज्ञापन में चुनावी बॉण्ड के मुद्दे का उल्लेख किया गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “नरेन्द्र मोदी देश में ‘भ्रष्टाचार का स्कूल’ चला रहे हैं जहां ‘एंटायर करप्शन साइंस’ विषय के तहत…
भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत पार्टी के कई नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी और शिवपुरी कांग्रेस की जिला इकाई के कई सदस्य भी भाजपा में शामिल हो गए।
नई दिल्ली। टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा कंपनी संबंधी भारी दायित्वों के कारण टाल दी गई है। मस्क अप्रैल के चौथे सप्ताह में भारत की यात्रा पर आने वाले थे। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर कहा, दुर्भाग्य से, टेस्ला संबंधी बहुत भारी दायित्वों के कारण भारत की यात्रा टाल दी है। …लेकिन मैं इसी वर्ष यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं। इसी महीने मस्क ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। पोस्ट में कहा…
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका को लेकर सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 30 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा। वहीं मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बताते हुए सीबीआई के वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया और सबूतों से छेड़छाड़ करने का दावा किया। कहा कि मनीष सिसोदिया सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।
नई दिल्ली। पिछले साल अरूण जेटली स्टेडियम पर बैसाखियों के सहारे चलते नजर आये ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में लौटेंगे तो यह उनके लिये भावुक पल होगा लेकिन उनकी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी करना होगा। दिल्ली ने अब तक मिला जुला प्रदर्शन किया है हालांकि लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस को हराकर वे दौड़ में बने हुए हैं। अब तक सात मैचों में से दिल्ली ने तीन जीते और चार हारे हैं।
नई दिल्ली। ब्लू स्टार लिमिटेड ने विभिन्न उपयोगों के लिए 60 लीटर से लेकर 600 लीटर तक की क्षमता वाले ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण-अनुकूल डीप फ्रीजर की एक व्यापक नई श्रृंखला के लॉन्च की आज घोषणा की। कंपनी के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने डीप फ्रीजर की 2024 के लिए नई रेंज को लाँच करते हुये यहां कहा कि नये उत्पाद उच्च भंडारण, बढ़ी हुई कूलिंग क्षमता प्रदान करते हैं और बेहतर टेक्नोलॉजी से युक्त हैं जो कुशल कूलिंग के लिए अधिक गर्मी हस्तांतरण सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा, वे सुपर उष्णकटिबंधीय हैं और 47 डिग्री तापमान में भी काम करने…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का यह आरोप फिर से दोहराया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है और जेल में उनके साथ कुछ भी हो सकता है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘तंत्र’ किसी की हत्या करने के स्तर तक गिर सकता है। संजय सिंह के आरोपों पर भाजपा ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राज्यसभा सांसद ने केजरीवाल की बीमारी का ‘मजाक उड़ाने’ के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की। साथ…
