नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिये 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशाें में शुक्रवार को पहले चरण में पहले छह घंटों में (अपराह्न एक बजे तक) लक्षद्वीप में न्यूनतम 29.91 प्रतिशत और त्रिपुरा में अधिकतम 53.04 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के सभी 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में मतदान के पहले छह घंटों (एक बजे तक) में मतदान प्रतिशत सबसे कम 29.91 प्रतिशत मतदान लक्षद्वीप में और सबसे अधिक 53.04 प्रतिशत मतदान त्रिपुरा में हुआ है। राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान इस प्रकार रहा – अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में 35.70 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 34.99, असम में 45.12, छत्तीसगढ़ में…
Author: admin
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ‘ओवर-द-टॉप’ (ओटीटी) मंचों पर प्रतिबंध लगाए जाने का अनुरोध करने वाले याचिककर्ता से शुक्रवार को कहा कि वह इस संबंध में सरकार के समक्ष अभ्यावेदन दें। याचिकाकर्ता का दावा है कि ओटीटी मंचों पर नग्नता और अनुचित दृश्य दिखाए जाते हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ से कहा कि याचिका में यह सवाल उठाया गया है कि क्या ओटीटी मंचों को बिना किसी रोक के ऐसी सामग्री प्रसारित करने या दिखाने की अनुमति दी जा सकती है जो सभी उम्र के दर्शकों के लिए…
मुंबई। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के अपने ऊंचे स्तर से पीछे हटने से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.49 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 83.61 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। ‘राम नवमी’ के अवसर पर बुधवार को…
ढाका। पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद को टी-20 विश्वकप तक बंगलादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुये कहा कि मुश्ताक अगले महीने जिबाब्वे के साथ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले ढाका में लगने वाले शिविर में पहुंचेंगे। मुश्ताक ने कहा, बंगलादेश क्रिकेट टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच चुना जाना सम्मान की बात है। मैं इस भूमिका की प्रतीक्षा कर रहा हूं और खिलाड़ियों को अपना सारा अनुभव देना चाहता हूं क्योंकि वह सीखने लायक हैं और मुझे हमेशा लगता है कि यह टीम बहुत खतरनाक टीम…
मेरठ। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में जनसभा करेंगे। सीएम योगी की जनसभा सिसौली इंटर कॉलेज में होगी। मेरठ लोकसभा क्षेत्र को लेकर यह पहली जनसभा होगी। इससे पूर्व प्रधानमंत्री की रैली और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में आ चुके हैं।
अहमदाबाद। गुजरात में खेडा जिले के नडियाद ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर बिलोदरा गांव के निकट एक बेकाबू कार आज अपराह्न आगे जा रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, अन्य दो लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर आ रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई…
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले सप्ताह अपने गगनयान मिशन के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की कि 2024 भारत के प्रतिष्ठित पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान का वर्ष होगा। एजेंसी ने कहा कि वह अगले सप्ताह द्वितीय मानव रहित मिशन, एक परीक्षण वाहन उड़ान मिशन और एक एयरड्रॉप का परीक्षण करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसरो चेयरमैन ने बुधवार को अहमदाबाद में एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, “एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा।” इस परीक्षण के बाद दो और…
कोलकाता। रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार को जमकर बवाल हो गया। झड़प में करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बढ़ते मामले को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी है और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
17 अप्रैल, 2024: पोकेमॉन गो कम्युनिटी डे की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं, जो शनिवार, 20 अप्रैल, 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस कम्युनिटी डे के दौरान, अपने आस-पास के प्रशिक्षकों के साथ रेड, ट्रेड और एक्सप्लोर करें, जिसमें बेलस्प्राउट को विशेष रुप से फीचर किया जाएगा। हमारे कम्युनिटी डे मीट-अप शनिवार 20 अप्रैल, 2024 को स्थानीय समय (भारत में IST) अनुसार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होंगे। वर्चुअल ट्रेनर मीटअप भारत के 21 शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नई दिल्ली का लोधी गार्डन, मुंबई का हॉर्निमन सर्कल गार्डन, पुणे का सारस बाग, गुरुग्राम का…
सिलचर (असम)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूरे देश को ‘‘डिटेंशन कैंप’’ बनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आता है तो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को खत्म कर दिया जाएगा। असम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटते हैं तो देश में ‘‘लोकतंत्र नहीं बचेगा और चुनाव नहीं होंगे।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (भाजपा)…
