अयोध्या। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब सरयू नदी में वाटर मेट्रो के जरिए जलविहार का आनंद ले सकेंगे। योगी सरकार द्वारा अयोध्या में पर्यटन को और समृद्ध करने के लिए तथा जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर मेट्रो का संचालन संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी दौरे के दौरान वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में वाटर मेट्रो का शुभारंभ किया। तकनीकी सहायक बी गुप्ता ने बताया कि सरयू के किनारे संत तुलसी घाट से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाटर मेट्रो करीब 14 किलोमीटर का सफर गुप्तार घाट…
Author: admin
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा पुलिस की पंजाब के किसानों के साथ हुई झड़प के दौरान मारे गए शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक पंजाब सरकार घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करती। यह घटनाक्रम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से एक करोड़ रुपये का मुआवजा और शुभकरण की बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा के बाद सामने आया। पंजाब के बठिंडा निवासी शुभकरण सिंह…
पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के बाद लगातार पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो रहा है। वहीं पंजाब के किसानों के साथ ही अब आंदोलन की चिंगारी अब हरियाणा में भड़क गई है… हिसार पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के बाद लगातार पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो रहा है। वहीं पंजाब के किसानों के साथ ही अब आंदोलन की चिंगारी अब हरियाणा में भड़क गई है। शुक्रवार को हिसार के खेड़ी चौपटा में पुलिस और किसानों में एक बार तकरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के किसानों के समर्थन में हिसार से कुछ…
दिल्ली पुलिस ने 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा अपने घर में आत्महत्या करने के तीन दिन बाद स्कूल प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। छात्र ने दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के शंकर विहार इलाके… नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस ने 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा अपने घर में आत्महत्या करने के तीन दिन बाद स्कूल प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। छात्र ने दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के शंकर विहार इलाके में अपने घर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा,… नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, ”कांग्रेस के युवराज कहते हैं कि काशी और यूपी के युवा ‘नशेड़ी’ हैं। यह कैसी भाषा…
नई दिल्ली 22 फरवरी : राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन श्री गणेश जोशी जी माननीय मंत्री कृषि मंत्री उत्तराखंड द्वारा किया गया। मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मण्डवा/बाजरा अपनाने पर जोर दिया तथा आजादी के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह दृष्टिकोण आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल करता है। आज माननीय मंत्री जी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी 2024 तक प्रदर्शित रहेगी।…
चंडीगढ़ 23 फरवरी, 2024: पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यूटी, चंडीगढ़, श्री बनवारी लाल पुरोहित ने श्री गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में महान संत की स्तुति करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी एक महान समाज सुधारक और शांति, प्रेम व भाईचारे के दूत थे। उन्होंने भेदभाव की कुरीति को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया और दलितों के हितों का हमेशा समर्थन किया। राज्यपाल ने कहा, ‘‘आइए, हम इस महान आध्यात्मिक गुरू की जयंती पर, उनकी शिक्षाओं का पालन करें तथा मानवता और सामाजिक समानता के गुणों को मजबूत करने का प्रयास…
नई दिल्ली। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आगामी लोकसभा चुनाव दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में मिलकर लड़ने की तैयारी में हैं और दोनों दल जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के बीच दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही इस बारे में घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों ने इसे लेकर सहमति जता दी है कि कौन-कौन सी सीट पर कौन दल चुनाव लड़ेगा। आप से जुड़े…
मुंबई। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.92 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कमजोर घरेलू बाजार और कच्चे तेल की उच्ची कीमतों का भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 82.94 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.96 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की…
