राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अल-कायदा द्वारा गुजरात में कथित रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े एक आतंकी साजिश के मामले में पांच राज्यों में करीब 10 स्थानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।केंद्रीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि एनआईए के दलों ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों में छापेमारी की। अधिकारी ने बताया कि कई डिजिटल उपकरण एवं दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया…
Author: admin
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक बस का टायर फटने की तेज आवाज से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार शाम को भारी भीड़भाड़ वाले लाल किला क्षेत्र में हुए जोरदार विस्फोट की घटना के बाद टायर फटने की जोरदार आवाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। लाल किले के पास हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि सुबह नौ बजकर 19 मिनट पर सूचना मिली कि महिपालपुर में रेडिसन के पास एक धमाके जैसी तेज आवाज़ सुनाई दी…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में जननायक बिरसा मुंडा के संघर्ष को नमन किया। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 150वीं हैं।एक नवंबर से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति समाज अपनी परंपरा पर गर्व करते हुए मुख्यधारा में शामिल हो-इसी उद्देश्य से ये उत्सव मनाया जा रहा है। भागीदारी उत्सव में 22 राज्यों के विभिन्न जन-जातीय समाज के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। हस्तशिल्प, कला और व्यंजनों का मेला भी सजा है। सीएम ने कहा…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक हुए धमाके के मद्देनजर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इस घटना की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हवाले कर दी। वहीं एहतियातन पांचवीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड चलाने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से…
लाल किले के पास बम धमाके की कड़ी निंदा करते हुये श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर जगतगुरु नारायणाचार्य स्वामी रामानुजाचार्य शांडिल्य जी महाराज ने विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा ब्लास्ट में शामिल आरोपियों के खिलाफ इजरायल की तर्ज पर कार्रवाई करने की मांग की है।रामानुजाचार्य शांडिल्य जी महाराज ने कहा कि जिस तरह से गाजा को मिटा दिया गया। उसी तरह से अब समय आ गया है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी विश्व के मानचित्र से मिटा देना चाहिए। स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने कहा है कि इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान और बांग्लादेश…
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत विभिन्न राज्यों में बनाए गए धर्मांतरण रोधी कानूनों पर रोक लगाने की याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करने से मंगलवार को इनकार कर दिया। प्रधान न्यायधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन तथा न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि इन याचिकाओं को दिसंबर में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। एक याचिकाकर्ता के वकील ने कानूनों पर रोक से संबंधित अंतरिम याचिका अगले सप्ताह सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया। इस पर, प्रधान न्यायधीश ने कहा, “यह संभव नहीं है।”
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले का 18 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है। इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम हुए विस्फोट में मारे गए एक युवक की पहचान शामली के झिंझाना कस्बे के नौमान अंसारी (18) के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई अमन (20) के साथ अपनी दुकान के लिए कॉस्मेटिक का सामान खरीदने दिल्ली गया था तभी लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट हो गया। नौमान के चाचा फुरकान…
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार दोपहर एक बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। जिलावार आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज में सर्वाधिक 51.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार दोपहर एक बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। जिलावार आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज में सर्वाधिक 51.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।जबकि गयाजी में 50.95 प्रतिशत और जमुई में 50.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मिला कर गयाजी और जमुई क्रमशः दूसरे और तीसरे…
