उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एक्सपो मार्ट से नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा और इसका उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जहां उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया।भारत सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन नीति के तहत नोएडा क्षेत्र में सात इलेक्ट्रिक बसें पंजीकृत की गई हैं। ये बसें नोएडा से हरिद्वार, देहरादून और आगरा के लिए चलेंगी। खास बात यह है कि नोएडा से हरिद्वार और देहरादून के लिए अभी तक कोई इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। इस नई पहल से यात्रियों को सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का विकल्प मिलेगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

