Author: admin
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के मामले में अभी उस स्थिति में नहीं है जहां वह पहुंचना चाहती है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए टीम के पास अभी पर्याप्त समय है। गंभीर ने फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने 46 सेकंड की क्लिप में कहा, ‘‘यह एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है जहां बहुत अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी है तथा हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम आगे भी ऐसा ही बना रहे।…
नैनो प्रौद्योगिकी के प्रयोग से सूक्ष्म कणों को तैयार किया गया है, जिनसे तैयार पौधे पर्यावरण प्रदूषण को नष्ट करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. अलका कुमारी ने देश के चुनिंदा वैज्ञानिकों के साथ मिलकर नैनो प्रौद्योगिकी संवर्धित पौध आधारित प्रदूषण नियंत्रण पर कार्य किया है। जिसे अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इस शोध का केंद्र फाइटोरिमेडिएशन है जो प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिसमें पौधे प्रदूषित मिट्टी और जल को शुद्ध करने में मदद करते हैं। हालांकि अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों में पौधों की वृद्धि और कार्यक्षमता अक्सर सीमित हो जाती है। इस चुनौती से निपटने…
चश्मों की खुदरा कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर ने सोमवार को बाजार में कमजोर शुरुआत की और वह अपने निर्गम मूल्य 402 रुपये से करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ। हालांकि शुरुआती कारोबार में बाद इसने कुछ हद तक नुकसान की भरपाई की। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 390 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 11.52 प्रतिशत लुढ़कर 355.70 रुपये पर आ गया और फिर 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 403.80 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 395 रुपये पर…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश में वायु प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि स्वच्छ हवा हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है लेकिन जब नागरिक साफ हवा के हक की मांग करते हैं तो सरकार उनके साथ अपराधी की तरह पेश आती है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में सोमवार को कहा कि संविधान ने हर नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार दिया है और उनके इस अधिकार की सुरक्षा सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने लिखा “स्वच्छ हवा का…
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह धुंध छाई रही। इसी के साथ वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही और कई इलाकों में दृश्यता भी कम रही। सीपीसीबी के आकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 दर्ज किया गया। ‘समीर’ एप के मुताबिक बवाना में एक्यूआई 411 दर्ज किया गया जोकि बहुत ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं वजीरपुर में एक्यूआई 397 दर्ज किया गया दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से बवाना स्थित एक केंद्र ने वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के साथ अन्य…
जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार हुए एक डॉक्टर के खुलासे के बाद पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लगभग 300 किलोग्राम विस्फोटक बरामद करने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने जब्त पदार्थ को अब तक “विस्फोटक आईईडी बनाने वाली सामग्री” आरडीएक्स (RDX) बताया है। पिछले सप्ताह, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और हरियाणा के फरीदाबाद से दो कश्मीरी डॉक्टरों को गिरफ्तार करके एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।
केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को हॉकी के शताब्दी समारोह में कहा कि ओलंपिक में हॉकी के जरिए ही हमने दुनिया को दिखाया कि भारत खेलों में क्या हासिल कर सकता है। आज यहां भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया ने ऐतिहासिक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एक भव्य शताब्दी समारोह के साथ भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनायाइस अवसर पर डॉ. मांडविया ने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “इस खेल ने कई दौर देखे हैं, और ओलंपिक में हॉकी के जरिए ही हमने दुनिया को…
