- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026
Author: admin
चंडीगढ़। दिल्ली कूच को रोकने के लिये हरियाणा सरकार के तरीकों पर सवाल उठाते हुये किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि यह पहली बार है कि किसानों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंधेर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पहली बार है कि अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किसानों के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह आँसू गैस गोले दाग रहे हैं, रबड़ गोलियां चला रहे हैं। उन्होंने कहा, “ सरकार या तो हमारी मांगे माने या फिर हमें विरोध प्रदर्शन करने दे। यह हमारा लोकतान्त्रिक अधिकार है। हमारा प्रदर्शन…
भोपाल। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से आज पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सिंह के मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर नाम की घोषणा की है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या के आधार पर पार्टी के खाते में एक सीट जाना तय है। मध्यप्रदेश से कुल पांच सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है। शेष चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आज सुबह अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163, कांग्रेस के…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (55)को 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में भेजे गये समन की अवज्ञा करने के लिए ईडी द्वारा दायर एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिछले सप्ताह केजरीवाल को 17 फरवरी को उसके समक्ष पेश के लिए कहा था। अदालत…
लेह। लद्धाख में बम के नौ गोले मिले जिन्हें बाद में एक नियंत्रित विस्फोट में नष्ट कर दिया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पार्षद सोनम थर्डोस ने खारू के चुलित्से कुलुम में गोलों की मौजूदगी की जानकारी उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) को दी थी। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने इस मामले को सेना के त्रिशूल डिवीजन के समक्ष उठाया और बाद में इसके इंजीनियरों ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में गोलों को निस्तारण किया। अधिकारियों ने कहा कि सेना के विशेषज्ञों द्वारा नियंत्रित विस्फोट में गोले नष्ट कर दिए गए।
नैशनल डैस्क : पंजाब के किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार ने सफाई देते हुए अपने काम गिनाए हैं। केंद्र का कहना है कि अगर इतने काम हो गए हैं तो पंजाब में किसानों द्वारा आंदोलन क्यों किया जा रहा है। केंद्र सरकार के मुताबिक तीन कृषि कानूनों को रद्द कर दिया गया है. केंद्र सरकार किसानों से गेहूं, धान और कपास 100 फीसदी पैसा देकर खरीदती है। इसके साथ ही पिछले 10 वर्षों में कृषि बजट में 5 गुना वृद्धि हुई है। कृषि आधारित बुनियादी ढांचे के लिए भी निवेश में वृद्धि हुई है। किसानों की सभी जरूरतों को पूरा…
नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अपने प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। पहली बार संसद के उच्च सदन में जाएंगी सोनिया वह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में…
चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा) भारतीय रेड क्रॉस समिति एवं सेंट जॉन एंबुलेंस (भारत), हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ द्वारा 11 से 13 फरवरी 2024 तक माता मनसा देवी के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय ब्रिगेड अधिकारी प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह पर बोलते हुए डॉ0 सुषमा गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस के वालंटियर आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं l उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ऐसे स्वयंसेवकों को किसी भी आपदा के लिए तैयार करना है जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना चाहते हैं l उन्होंने बताया की ब्रिगेड डिवीजन का गठन इसलिए भी किया जाता…
उधमपुर/जम्मू। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि मोदी जम्मू में एक रैली को संबोधित करेंगे। सिंह शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर कटरा-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को देखने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र उधमपुर में थे। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए उधमपुर और कठुआ रेलवे स्टेशनों पर मध्यम दूरी की सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संक्षिप्त ठहराव शुरू किया गया है। मंत्री…
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- शुद्ध उधारी सीमा पर विवाद सुलझाने के लिए केरल के साथ बातचीत को तैयार
केंद्र ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह राज्य के शुद्ध उधार लेने की सीमा पर विवाद सुलझाने के लिए केरल सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार है। अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ को बताया कि भारत सरकार इस मुद्दे पर केरल के साथ बैठक करने के लिए सहमत है। इससे पहले दिन में शीर्ष अदालत ने वेंकटरमणी से पूछा था कि क्या राज्य के वित्त सचिव केंद्रीय वित्त मंत्री से मिल सकते हैं और बातचीत के जरिए मुद्दे का समाधान कर सकते हैं। वेंकटरमणी ने कहा, ”न्यायालय…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
